क्या आपने देखा गरियाबंद पुलिस का ये वायरल वीडियो पुलिस का सुरीला अंदाज़,DSP गोपाल वैश्य ने गाना गाकर बाइक चालकों को हेलमेट पहनने के लिए किया प्रेरित,सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है यह वीडियो देखिए यातायात जागरूकता का यह अनोखा तरीक़ा पैरी टाईम्स पर
गरियाबंद सोशल मीडिया पर अक्सर पुलिस के सख्त तेवर देखने को मिलते हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। गरियाबंद पुलिस के एक अधिकारी ने यातायात जागरूकता फैलाने के लिए ऐसा रास्ता चुना है, जिसकी चर्चा अब हर मोबाइल स्क्रीन पर हो रही है।

क्या आपने देखा गरियाबंद पुलिस का ये वायरल वीडियो जिसमें दिखा रहा खाकी का सुरीला अवतार
वायरल वीडियो में कोई और नहीं, बल्कि खुद DSP गोपाल वैश्य नजर आ रहे हैं। सड़कों पर चालान काटने वाली पुलिस का यह रूप देख लोग दंग हैं। DSP साहब ने हाथ में माइक थामा और सुरों की ऐसी तान छेड़ी कि राहगीर ठिठक कर सुनने को मजबूर हो गए। उन्होंने गाने के जरिए बाइक चालकों को बड़े ही प्यार से हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया है।
सोशल मीडिया पर मचा रहा तहलका
DSP गोपाल वैश्य का यह संगीतमय अंदाज लोगों के दिलों को छू रहा है। देखते ही देखते यह वीडियो फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर जमकर शेयर किया जा रहा है। लोग पुलिस के इस क्रिएटिव और संजीदा रवैये की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
नियमों के प्रति जागरूक करने की मुहिम
यह कोई इकलौता वाकया नहीं है। गरियाबंद पुलिस सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार इस तरह के अभिनव प्रयास कर रही है। पुलिस का मानना है कि सख्ती से ज्यादा अगर बात दिल तक पहुंचे, तो नियम अपने आप लागू हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें …..गरियाबंद पुलिस का स्पेशल पैक 24 घंटे में मोबाइल लुटेरों का कटा चालान,अब जेल में नो सिग्नल ।