गरियाबंद पुलिस का बड़ा प्रहार पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले भर से 47 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पढ़िए किस थाने ने कितने अपराधियों को पकड़ा पढ़े पूरी ख़बर पैरी टाईम्स पर।
गरियाबंद जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और फरार अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। रायपुर रेंज आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय (Operation Nishchay) के तहत गरियाबंद पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 47 वारंटियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।इस कार्रवाई के बाद से जिले के असामाजिक तत्वों और फरार अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

गरियाबंद पुलिस का बड़ा प्रहार आईजी के निर्देश पर एसपी का एक्शन प्लान
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन में पूरे रेंज स्तर पर ऑपरेशन निश्चय चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गरियाबंद जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को लम्बे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटियों और गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ के सख्त निर्देश मिले थे। इन निर्देशों का पालन करते हुए सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया
एक ही दिन में 47 वारंटियों की तामिली
पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में जिले के अलग-अलग थानों से कुल 47 वारंटियों को पकड़ा गया है। इसमें 04 स्थायी वारंटी (Permanent Warrants) और 43 गिरफ्तारी वारंटी (Arrest Warrants) शामिल हैं। पुलिस की इस मुस्तैदी से कई पुराने मामले निपटाने में मदद मिली है।
किस थाने ने कितने वारंटी पकड़े? (देखें पूरी लिस्ट)
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने दबिश देकर निम्नलिखित कार्रवाई की है:
- थाना देवभोग सर्वाधिक 14 गिरफ्तारी वारंट की तामिली।
- थाना राजिम 11 गिरफ्तारी वारंट।
- थाना गरियाबंद 08 गिरफ्तारी वारंट।
- थाना फिंगेश्वर 01 स्थायी वारंट और 07 गिरफ्तारी वारंट।
- थाना छुरा 02 स्थायी वारंट और 01 गिरफ्तारी वारंट।
- थाना पाण्डुका 02 गिरफ्तारी वारंट।
- थाना पीपरछेड़ी 01 स्थायी वारंट।
न्यायालय में किया गया पेश
गरियाबंद पुलिस ने सभी 47 वारंटियों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्यवाही के लिए भेजा गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से आम जनता में सुरक्षा का भाव बढ़ा है।