गरियाबंद पुलिस का स्पेशल पैक 24 घंटे में मोबाइल लुटेरों का कटा चालान,अब जेल में नो सिग्नल ।

Sangani

By Sangani

गरियाबंद पुलिस का स्पेशल पैक मोबाइल लूट के आरोपी फलेश्वर उर्फ ननचू और राजेश साहनी को महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें पैरी टाईम्स पर।

गरियाबंद पुलिस ने एक बार फिर दिखा दिया है कि अपराधियों के लिए जिले में आउट ऑफ कवरेज एरिया जैसी कोई जगह नहीं है। 24 घंटे के भीतर मोबाइल लूटने वाले दो सूरमाओं को पुलिस ने ऐसा रिचार्ज किया कि अब वे सीधे जेल की सलाखों के पीछे अपनी किस्मत का बैलेंस चेक कर रहे हैं।

गरियाबंद पुलिस का स्पेशल पैक

गरियाबंद पुलिस का स्पेशल पैक स्प्रिंग ने बिगाड़ा खेल, पुलिस ने भेजा जेल

घटना 5 मार्च की रात की है, जब कोचबाय के कुछ युवक मोबाइल बनवाकर चैन की सांस ले ही रहे थे कि रास्ते में बाइक का स्टैंड धोखा दे गया। स्टैंड का स्प्रिंग क्या टूटा, मानों लुटेरों के लिए लूट का मुहूर्त निकल आया। डाक बंगला पारा के फलेश्वर उर्फ ननचू और उसके साथियों ने सोचा कि मुक्का चलाकर मोबाइल लूट लेंगे और रातों-रात डॉन बन जाएंगे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि गरियाबंद पुलिस का नेटवर्क उनसे कहीं ज्यादा तेज है।

गाली-गलौज से शुरू हुआ शॉर्टकट करियर

आरोपियों ने पीड़ित युवकों को घेरकर न सिर्फ हाथ-मुक्का चलाया, बल्कि अपनी शब्दावली का बेहतरीन प्रदर्शन (गाली-गलौज) भी किया। पोको और रियल-मी के मोबाइल लूटकर ये बदमाश ऐसे भागे जैसे पुलिस के हाथ उन तक कभी पहुँचेंगे ही नहीं। लेकिन कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ऐसी घेराबंदी की कि ननचू और उसका साथी राजेश साहनी 24 घंटे भी अपनी आजादी का जश्न नहीं मना पाए।

जब्त हुए मोबाइल, एक अभी भी फरार

पुलिस ने फलेश्वर उर्फ ननचू और राजेश साहनी को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने सारा सच उगल दिया। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए दोनों मोबाइल बरामद कर लिए हैं। हालांकि, इस लूट कांड का तीसरा खिलाड़ी अभी पुलिस की नजरों से अनरीचेबल है, लेकिन पुलिस का कहना है कि उसे भी बहुत जल्द कनेक्ट कर लिया जाएगा। फिलहाल, दोनों सलाखों के पीछे अपनी इस महंगी लूट का हिसाब दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें ….गरियाबंद का मेगा कायाकल्प,ऑफिस छोड़ कलेक्टर ने 4 घंटे तक किया जिला मुख्यालय का मैराथन निरीक्षण जाने… कल से क्या-क्या बदलाव होने वाले हैं।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!