संपादक पैरी टाईम्स 24×7 डेस्क गरियाबंद
गरियाबंद पुलिस ने होली से पहले 78 गुम हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाकर बड़ा तोहफा दिया है। साइबर सेल और CEIR पोर्टल की मदद से मिली इस बड़ी सफलता की पूरी खबर पैरी टाईम्स पढ़ें ।
गरियाबंद रंगों के त्यौहार होली से ठीक पहले गरियाबंद पुलिस ने आम जनता को एक शानदार तोहफा दिया है। गरियाबंद पुलिस की साइबर सेल टीम ने अपनी तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए गुम हुए 78 मोबाइल हैंडसेट बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए हैं। सालों या महीनों पहले खो चुके अपने कीमती फोन को दोबारा हाथों में पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

गरियाबंद पुलिस CEIR पोर्टल बना ब्रह्मास्त्र
गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह विशेष अभियान चलाया गया। साइबर सेल ने भारत सरकार के डिजिटल प्लेटफॉर्म CEIR पोर्टल का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया। इस तकनीक के जरिए चोरी या गुम हुए मोबाइल के IMEI नंबरों को ट्रैक किया गया। जैसे ही इन हैंडसेट में नई सिम सक्रिय हुई, पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई और रिकवरी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

भविष्य में जारी रहेगी कार्यवाही
गरियाबंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि आपका मोबाइल कहीं गिर जाता है या चोरी हो जाता है, तो इसकी सूचना तत्काल साइबर सेल या नजदीकी थाने में दें ताकि उसे समय रहते रिकवर किया जा सके।
मोबाइल गुम होने पर क्या करें?
अगर आपका मोबाइल गुम हो जाए तो घबराएं नहीं, बल्कि इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराएं।
- मोबाइल का बिल, IMEI नंबर, डिवाइस का ब्रांड और मॉडल की जानकारी साथ रखें।
- घटना की तारीख, समय और संभावित स्थान का विवरण दें।
- पहचान के तौर पर अपना आधार कार्ड और घर का पता जरूर उपलब्ध कराएं।