गरियाबंद पुलिस होली सुरक्षा, हुड़दंगियों की नो एंट्री, पुलिस के फ्लैग मार्च ने बिगाड़ा रंग में भंग डालने वालों का गणित ।

Sangani

By Sangani

गरियाबंद पुलिस होली सुरक्षा हुड़दंगियों की खैर नहीं,पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, चप्पे-चप्पे पर तैनात हेल्पलाइन और पेट्रोलिंग टीम,सुरक्षित और शांतिपूर्ण त्योहार के लिए पुलिस की अपील, जानें पूरी सुरक्षा व्यवस्था पैरी टाईम्स पर।

गरियाबंद होली का त्योहार करीब है और बुरा न मानो होली है कहकर हुड़दंग मचाने वालों के लिए गरियाबंद पुलिस ने कड़ा रिटर्न गिफ्ट तैयार कर लिया है। रायपुर रेंज आईजी के निर्देश और गरियाबंद एसपी के मार्गदर्शन में जिले की पुलिस ने सड़कों पर उतरकर यह साफ कर दिया है कि इस बार रंग केवल गालों पर लगेगा, कानून व्यवस्था पर नहीं।

​जिले के राजिम, फिंगेश्वर, छुरा, पाण्डुका, मैनपुर और देवभोग जैसे इलाकों में जब पुलिस का फ्लैग मार्च निकला, तो सड़क किनारे खड़े ‘स्पीड लवर्स’ और साइलेंसर पटाखों के शौकीनों के चेहरे का रंग पहले ही उड़ गया। पुलिस का यह पैदल मार्च न केवल आम जनता में सुरक्षा का भाव जगाने के लिए था, बल्कि उन असामाजिक तत्वों के लिए एक सीधी चेतावनी भी था जो त्योहार के नाम पर हुड़दंग को अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते हैं।

गरियाबंद पुलिस होली सुरक्षा

गरियाबंद पुलिस होली सुरक्षा हेल्पलाइन टीम अब बाइक स्टंट पर पुलिस का ब्रेक

अक्सर देखा जाता है कि होली पर कुछ लोग मोटरसाइकिल को विमान समझने की भूल कर बैठते हैं। ऐसे पायलटों के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन टीम को मैदान में उतारा है। मोटर सायकल पर तैनात पुलिस जवान गली-कूचों में पैनी नजर रखेंगे। शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले, तेज रफ्तार बाइक दौड़ाने वाले और जबरन रंग लगाकर महिलाओं से दुर्व्यवहार करने वालों के लिए गरियाबंद पुलिस ने स्पेशल ट्रीटमेंट की पूरी तैयारी कर ली है।

चप्पे-चप्पे पर पहरा, सुरक्षित मनाएं त्योहार

​सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पेट्रोलिंग टीम के साथ-साथ चौक-चौराहों पर फिक्स पॉइंट ड्यूटी भी लगा दी गई है। यानी अगर आप कानून का पालन करते हुए होली खेल रहे हैं, तो पुलिस आपकी मित्र है, लेकिन अगर आपने शांति भंग करने की कोशिश की, तो पुलिस के पास रंग के साथ-साथ डंडा भी तैयार है।

​गरियाबंद पुलिस कप्तान ने जनता से अपील की है कि भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल 94791-91071 पर दें। कुल मिलाकर संदेश साफ है: सुरक्षित रहें, खुशहाल रहें और कानून के दायरे में रहकर गुलाल उड़ाएं।

यह भी पढ़ें …गरियाबंद में आरएसएस का बड़ा ऐलान हमारी रेस किसी और से नहीं बल्कि खुद को और बेहतर बनाने की है ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!