गरियाबंद में खौफनाक हादसा, काम के दौरान मिस्त्री को लगा हाई टेंशन करंट का झटका, हालत नाजुक, रायपुर रेफर ।

Sangani

By Sangani

गरियाबंद में खौफनाक हादसा जिले के पीपरहट्टा में बड़ा हादसा,निर्माण कार्य के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मिस्त्री विनोद साहू बुरी तरह झुलस गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ,पढ़ें पूरी खबर पैरी टाईम्स पर ।

गरियाबंद जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ निर्माण कार्य के दौरान एक युवक हाई टेंशन की चपेट में आ गया है। मामला छुरा ब्लॉक के ग्राम पीपरहट्टा का है, जहाँ एक मिस्त्री हाई टेंशन लाइन की घातक चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया है। जिला अस्पताल में युवक का इलाज जारी है ।

गरियाबंद में खौफनाक हादसा

गरियाबंद में खौफनाक हादसा जाने कैसे हुई घटना ?

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पीपरहट्टा निवासी विनोद साहू रोज की तरह आज भी अपने काम पर निकला था। वह एक भवन के निर्माण कार्य में लगा हुआ था, तभी अचानक उसका संपर्क पास से गुजरी हाई टेंशन बिजली की लाइन से हो गया। करंट इतना जोरदार था कि विनोद मौके पर ही बुरी तरह झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुँचाया गया।

रायपुर रेफर की थी तैयारी अस्पताल में ही तोड़ दिया

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार तो दिया, लेकिन विनोद की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी । शरीर का काफी हिस्सा झुलस जाने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए तत्काल रायपुर के बड़े अस्पताल में रेफर किया गया था । मगर युवक ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया । इस दुखद घटना के बाद परिजनों सदमे में है

यह भी देखे …. गरियाबंद खनिज विभाग में मैम साहब छुट्टी पर और विभाग के छोटे सफेदपोश ड्यूटी पर सत्ता वाले माननीय ही डकार रहे रेत का राजस्व ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!