गरियाबंद सुसाइड न्यूज 18 वर्षीय युवक धनीराम यादव का शव पानी टंकी पर लटका मिला, इंस्टाग्राम पर आखिरी स्टेटस लगाकर युवक ने मौत को लगाया गले , क्या था उस स्टेटस का रहस्य? जानिए देवभोग पुलिस की जांच में क्या निकलकर आया।
गरियाबंद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देवभोग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खुटगांव में एक 18 वर्षीय युवक ने गांव की पानी टंकी पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, खासकर युवक के सोशल मीडिया पर डाले गए आखिरी स्टेटस को लेकर सस्पेंस गहरा गया है।

गरियाबंद सुसाइड न्यूज ,रात 12 बजे घर से निकला था धनीराम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान धनीराम यादव (18 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धनीराम सोमवार की रात करीब 12 बजे अपने घर से निकला था। परिजनों को लगा कि वह शायद कहीं आसपास गया होगा, लेकिन सुबह जब गांव वालों की नजर पानी टंकी पर पड़ी, तो वहां धनीराम का शव फंदे से लटकता मिला।

इंस्टाग्राम स्टेटस बना चर्चा का विषय
इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ इंस्टाग्राम स्टेटस है। सुसाइड करने से ठीक पहले धनीराम ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटस अपडेट किया था। ग्रामीण और पुलिस अब उस स्टेटस के पीछे छिपे संदेश को समझने की कोशिश कर रहे हैं। क्या यह किसी प्यार का मामला था या फिर कोई मानसिक तनाव? पुलिस हर एंगल से मामले की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।
युवक आधी रात को घर से निकला था और सुबह उसकी लाश पानी टंकी पर मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस जांच में जुटी
देवभोग पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इंस्टाग्राम स्टेटस और युवक के मोबाइल की जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या के ठोस कारणों का पता चल सके। फिलहाल गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।