गरियाबंद पुलिस सम्मान फाइलों को आराम नहीं,पुलिस ने दिया परिणाम..समय से पहले केस सुलझाने वालों का सम्मान CCTNS और ई-साक्ष्य में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र ।

Sangani

By Sangani

गरियाबंद पुलिस सम्मान समय से पहले केस सुलझाने और ई-साक्ष्य व CCTNS में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों का एसपी वेदव्रत सिरमौर ने सम्मान किया पढ़ें पूरी खबर पैरी टाईम्स पर।

गरियाबंद आमतौर पर सरकारी दफ्तरों की फाइलों का नाम आते ही लोगों के जेहन में एक ही सवाल आता है साहब, फाइल अभी कहां पहुंची? लेकिन गरियाबंद पुलिस ने इस धारणा को थोड़ा बदलने की कोशिश की है। यहां फाइलों को आराम देने के बजाय मामलों को समय से पहले सुलझाने वाले पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

जिला पुलिस कार्यालय गरियाबंद में आयोजित विशेष कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। खास बात यह रही कि सम्मान सिर्फ केस सुलझाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ई-साक्ष्य प्रबंधन और CCTNS डेटा एंट्री में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को भी प्रोत्साहित किया गया।

गरियाबंद पुलिस सम्मान

गरियाबंद पुलिस सम्मान लंबित मामलों को आराम नहीं, चाहिए समाधान

पुलिस अधीक्षक वेद व्रत सिरमौर ने थाना स्तर पर लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर विशेष जोर दिया। गंभीर और सामान्य आपराधिक प्रकरणों का निर्धारित समय से पहले वैधानिक निराकरण करने वाले विवेचकों की सराहना की गई।
मतलब साफ है केस की फाइल जितनी जल्दी समाधान तक पहुंचेगी, पुलिस की कार्यप्रणाली उतनी ही बेहतर मानी जाएगी। यही वजह है कि बेहतर प्रदर्शन करने वालों को सामने लाकर दूसरे पुलिसकर्मियों के लिए भी सकारात्मक उदाहरण पेश किया गया।

डिजिटल पुलिसिंग में भी स्पीड जरूरी

आज के दौर में पुलिस की जांच सिर्फ कागज और कलम तक सीमित नहीं है। ई-साक्ष्य और CCTNS जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पुलिसिंग का अहम हिस्सा बन चुके हैं।
एसपी वेदव्रत सिरमौर ने कहा कि डिजिटल साक्ष्य को सही तरीके से संकलित करना और CCTNS केस पोर्टल पर रियल-टाइम डेटा एंट्री करना चुनौतीपूर्ण कार्य है। इन क्षेत्रों में दिन-रात मेहनत करने वाले पुलिसकर्मियों ने जिले की पुलिसिंग का ग्राफ बेहतर करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

अच्छे काम की रसीद भी मिलनी चाहिए

सम्मान समारोह का सबसे सकारात्मक पहलू यह रहा कि बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को सिर्फ मौखिक शाबाशी नहीं, बल्कि प्रशस्ति पत्र देकर सार्वजनिक रूप से सम्मान दिया गया।
एसपी ने कहा कि ऐसे सम्मान से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और अन्य पुलिसकर्मियों में भी बेहतर कार्य करने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा पैदा होती है। उन्होंने सभी पुरस्कृत अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई देते हुए आगे भी इसी ऊर्जा, लगन और निष्पक्षता के साथ जनता की सेवा करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सभी थाना प्रभारी और कार्यालयीन स्टाफ मौजूद रहा।

गरियाबंद एसपी का संदेश साफ

फाइल अगर समय पर चलती है, केस अगर समय से पहले सुलझता है और डिजिटल रिकॉर्ड भी दुरुस्त रहता है, तो अच्छे काम की पहचान भी होनी चाहिए और काम करने वालों का सम्मान भी आखिर पुलिसिंग में सिर्फ ड्यूटी पूरी करना ही नहीं, बल्कि नतीजा देना भी मायने रखता है।

यह भी पढ़ें…गरियाबंद पॉक्सो कोर्ट फैसला 3 साल की मासूम को बहला-फुसलाकर घर ले गया, फिर की दरिंदगी, 11 गवाहों की गवाही के दोषी को कोर्ट ने सुनाई ऐसी बड़ी सजा, 25 हजार का अर्थदंड भी ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!