भारतमाला प्रोजेक्ट: भूमि स्वामीयों को तय सीमा से अधिक “अतिरिक्त लाभ” देने के आरोप में इस अधिकारी पर गिरी गाज ।

Photo of author

By Himanshu Sangani

हिमांशु साँगाणी

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने जगदलपुर नगर निगम के आयुक्त निर्भय कुमार साहू को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि उन्होंने भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत रायपुर-विशाखापत्तनम आर्थिक कॉरिडोर में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में गड़बड़ी कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया। राज्य शासन ने जांच के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है।

भारत माला प्रोजेक्ट में अनियमितताओं का आरोप

जगदलपुर निगर निगम के आयुक्त निर्भय साहू, जब अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अभनपुर के पद पर थे, तब उन्होंने भूमि अधिग्रहण मुआवजा तय सीमा से अधिक वितरित किया। राज्य सरकार का कहना है कि उन्होंने कुछ भूस्वामियों को गैर-कानूनी तरीके से अधिक राशि देकर उन्हें अनुचित लाभ पहुंचाया।

शासन की बड़ी कार्रवाई: तत्काल निलंबन

राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1965 और 1966 के तहत जगदलपुर निगर निगम के आयुक्त निर्भय साहू को निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय बस्तर संभाग, जगदलपुर निर्धारित किया गया है।

क्या होगा आगे?

अब सवाल उठ रहा है कि क्या जगदलपुर निगर निगम के आयुक्त निर्भय साहू मामला सिर्फ निलंबन तक रहेगा या भ्रष्टाचार की जांच आगे बढ़ेगी? प्रशासनिक गलियारों में इस मामले को लेकर खलबली मची हुई है। जांच पूरी होने के बाद आगे और भी कड़ी कार्रवाई संभव है।

छत्तीसगढ़ प्रशासन में यह निलंबन एक बड़ा संकेत है कि सरकार अब किसी भी तरह की अनियमितता पर सख्त कदम उठाने के मूड में है!

कृपया शेयर करें

अधिमान्य पत्रकार गरियाबंद

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!