हिमांशु साँगाणी गरियाबंद पैरी टाइम्स 24×7 डेस्क
फिंगेश्वर शादी का झांसा और 4 साल का शोषण गरियाबंद के पाण्डुका में महिला स्वास्थ्यकर्मी से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोपी टुकेश कुमार साहू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जानिए पूरी कहानी।
गरियाबंद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने स्वास्थ्य महकमे को हिला दिया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ने अपने ही सहयोगी पर शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है।

शादी का झांसा और 4 साल का शोषण
शादी का झांसा और 4 साल का शोषण ,स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, साथी कर्मचारी सन्न
पीड़िता का आरोप है कि कोविड ड्यूटी के दौरान 19 मई 2021 को आरोपी टुकेश कुमार साहू (निवासी भेण्ड्री) ने स्टाफ रूम में जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी का वादा कर लगातार संबंध बनाता रहा — फरवरी 2025 तक। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जब पीड़िता गर्भवती हुई, तो आरोपी ने उसे देसी दवाएं खिलाकर जबरन गर्भपात भी करा दिया।
सवालों के घेरे में कोविड ड्यूटी और महिला सुरक्षा
पाण्डुका थाना में दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 5 मई 2025 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, और महिला अधिकारी ने पीड़िता का बयान दर्ज किया है जिसमें स्पष्ट रूप से आरोपी के कृत्य की पुष्टि हुई है।
आरोपी पर बीएनएस की धारा के तहत मामला पंजीबद्ध कर भेजा जेल
FIR क्रमांक 111/2025 में आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 64(2)(ड), 88, 296 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह गंभीर अपराध अजमानतीय की श्रेणी में आता है।आरोपी की पहचान: नाम: टुकेश कुमार साहू पिता: विष्णुराम साहू
उम्र: 27 वर्ष निवासी: भेण्ड्री, थाना पाण्डुका, जिला गरियाबंद
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच प्रारंभिक स्तर पर है और गहराई से की जा रही है।
और भी खबरें देखें…..गरियाबंद CMHO कार्यालय में 10:01 बजे तक झूलते रहे ताले, तो कलेक्टर 9.45 को ही पहुंचे गए कार्यालय, ऑफिस में लगी बायोमेट्रिक मशीनें भी बनी हाथी के दांत ?