संविधान पर संकट या साजिश? गरियाबंद से उठेगा विरोध का बिगुल, कांग्रेस की विशाल रैली कल ।

Photo of author

By Himanshu Sangani

संविधान पर संकट या साजिश गरियाबंद में 30 मई को कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली का आयोजन, जिसमें अमितेश शुक्ला, जनकलाल ध्रुव समेत कई नेता शामिल होंगे। जानें रैली की पूरी जानकारी।

गरियाबंद देश का संविधान एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में है और गरियाबंद इसका अगला मंच बनने जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी 30 मई को जिला मुख्यालय गरियाबंद में दोपहर 2 बजे से संविधान बचाओ रैली आयोजित कर रही है। यह रैली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान और प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आयोजित हो रही है।

संविधान पर संकट या साजिश

संविधान पर संकट या साजिश

संविधान पर संकट या साजिश कांग्रेस का आरोप: केंद्र सरकार संविधान से कर रही छेड़छाड़

कांग्रेस का कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार संविधान के मूल ढांचे से छेड़छाड़ कर रही है और लोकतंत्र की आत्मा को कमजोर कर रही है। इसी के विरोध में यह जन आंदोलन खड़ा किया गया है। पार्टी ने इसे संविधान बचाने की लड़ाई करार दिया है।

अमितेश शुक्ला, जनकलाल ध्रुव और भावसिंह साहू रहेंगे उपस्थित

रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के प्रथम पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ला, बिंद्रानवागढ़ विधायक और आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनकलाल ध्रुव, एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष भावसिंह साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की गई है व्यापक अपील

रैली में जिलेभर के कांग्रेस पदाधिकारियों, प्रकोष्ठों, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, एसटी-एससी विभाग तथा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की गई है। पार्टी चाहती है कि यह रैली संविधान की रक्षा के लिए एक मजबूत संदेश बने।

आगे राजिम और मैनपुर में भी होंगे आयोजन

यह केवल एक जिला स्तरीय आयोजन नहीं है। इसके बाद 1 जून को फिंगेश्वर (राजिम विधानसभा) और 2 जून को मैनपुर (बिंद्रानवागढ़ विधानसभा) में भी इसी तरह की रैलियां आयोजित की जाएंगी।भीअब देखना यह दिलचस्प होगा कि कांग्रेस की यह संविधान बचाओ रैली कितना जनसमर्थन जुटा पाती है और क्या यह केंद्र सरकार पर कोई राजनीतिक दबाव बनाने में सफल होती है, या फिर यह भी बाकी आंदोलनों की तरह सियासी मंच तक ही सीमित रह जाएगी।

यह भी पढ़ें……Pairi Times की खबर का असर: अब ‘बस’ नहीं चलेगी अफसरशाही, कलेक्टर ने जारी किया आदेश मुख्यालय में रहना होगा ज़रूरी ।

कृपया शेयर करें

अधिमान्य पत्रकार गरियाबंद

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!