हिमांशु साँगाणी पैरी टाइम्स 24×7 डेस्क गरियाबंद
कबीरधाम कलेक्टर विरोध कर्मचारियों से उठक-बैठक कराने के तानाशाही रवैए के खिलाफ गरियाबंद में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। जानिए कैसे सरकारी फिटनेस गुरु बने कलेक्टर साहब पर गरजा प्रदेश पैरी टाइम्स 24×7 पर पूरी खबर ।
गरियाबंद कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा की कर्मचारियों को कान पकड़वाकर उठक-बैठक करवाने वाली शाही फरमान ने अब गरियाबंद तक बवंडर खड़ा कर दिया है। गरियाबंद जिले के कर्मचारियों ने कबीरधाम कलेक्टर के इस फिटनेस प्रोग्राम के खिलाफ कलेक्टोरेट के सामने जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी में कोई कसर नहीं छोड़ी।

कबीरधाम कलेक्टर विरोध
कबीरधाम कलेक्टर विरोध लेट हुए तो कान पकड़ेगा कलेक्टर! गरियाबंद में फूटा गुस्सा
दरअसल, कबीरधाम के जिला पंचायत परिसर में बारिश के चलते 10 मिनट लेट पहुंचे 42 कर्मचारियों को कलेक्टर गोपाल वर्मा ने क्लासरूम वाला ट्रीटमेंट दे डाला। सभी को सार्वजनिक रूप से कान पकड़कर उठक-बैठक कराने का रियलिटी शो चलाया गया। इस प्रशासनिक बॉडीबिल्डिंग के वीडियो और खबर ने पूरे प्रदेश के कर्मचारियों को तिलमिला दिया।
गरियाबंद से चेतावनी तानाशाही बंद नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र होगा
छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के संरक्षक सुभाष मिश्र और संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में गरियाबंद के कर्मचारियों ने भी कबीरधाम कलेक्टर के खिलाफ हल्ला बोल दिया। गरियाबंद कलेक्टोरेट के सामने कर्मचारियों ने बैनर-पोस्टर लेकर नारे लगाए
“कलेक्टर की तानाशाही नहीं चलेगी,कर्मचारियों का अपमान नहीं सहेंगे!”
फेडरेशन की दो टूक चेतावनी
फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि अगर इस अमानवीय कृत्य के दोषी कलेक्टर को तत्काल अन्यत्र स्थानांतरित कर निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो चरणबद्ध आंदोलन पूरे प्रदेश में फैलाया जाएगा।
प्रशासनिक योग क्लास पर कर्मचारियों का तंज
गरियाबंद के प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने कहा अगर लेट आने पर ही कान पकड़ना था तो कलेक्टर साहब पहले खुद के सरकारी कामों की टाइमिंग भी देख लेते! ये सरकारी दफ्तर है या मार्निंग योग क्लास? फेडरेशन ने साफ कर दिया कि यह मामला सिर्फ कबीरधाम तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के सम्मान और अधिकार का है। अगर कबीरधाम के कलेक्टर पर कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेश के सभी जिलों में आंदोलन शुरू किया जाएगा।
यह भी पढ़ें...हिरण की खाल और गांजा बेचने ग्राहक का इंतजार कर रहे थे पति-पत्नी दोनों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।