हिमांशु साँगाणी पैरी टाइम्स 24×7 डेस्क गरियाबंद
छुरा में कांग्रेस का मंडल मिशन शुरू छुरा में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में छह नए मंडलों के गठन की घोषणा, भीषण बारिश के बीच सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर।
गरियाबंद छुरा में कांग्रेस का पद यात्रा अब तेजी पकड़ रहा है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की विशेष बैठक शुक्रवार को छुरा विश्रामगृह में हुई, जिसमें भीषण बारिश को धता बताते हुए सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे। मुख्य अतिथि सुखचंद बेसरा और अध्यक्ष नथमल शर्मा की अगुवाई में बैठक ने एक अहम मोड़ ले लिया जब जोन को मंडल में बदलने का ऐलान हुआ।

छुरा में कांग्रेस का मंडल मिशन शुरू
छुरा में कांग्रेस का मंडल मिशन शुरू छह मंडलों में बांटकर नई टीम की तैयारी शुरू
दरअसल, अब ब्लॉक कांग्रेस छुरा को छह मंडलों में बांटकर नए पदाधिकारियों की फौज खड़ी की जाएगी। और मजेदार बात ये कि सभी मंडल और सेक्टर के प्रभारी पहले से तय कर दिए गए हैं — मतलब कांग्रेस ने अपने ‘जमीनी सिपाहियों’ को चुनावी मोर्चा संभालने के लिए अलर्ट मोड में डाल दिया है।
गठित मंडल और उनके प्रभारी
छुरा मंडल: 31 जुलाई | प्रभारी: रमेश शर्मा
चरौदा मंडल: 30 जुलाई | प्रभारी: यशपेन्द्र शाह, चेतन ठाकुर
घाट खाल्हे मंडल: 27 जुलाई | प्रभारी: अशोक दीक्षित, प्रहलाद यदु
रसेला मंडल: 26 जुलाई | प्रभारी: चिराग अली, बीरेन्द्र ठाकुर
पांडुका मंडल: 29 जुलाई | प्रभारी: गौरव मिश्रा, गजेन्द्र साहू
खड़मा मंडल: 28 जुलाई | प्रभारी: भानु वर्मा
आरक्षण और प्रतिनिधित्व
बैठक में स्पष्ट किया गया कि मंडल और सेक्टर के गठन में SC, ST, OBC, महिला और युवा वर्ग को प्राथमिकता दी जाएगी — लेकिन आयु 50 साल के भीतर होनी चाहिए। यानी ‘जोश के साथ होश’ का फॉर्मूला लागू होगा।
बैठक में उठे कई तीखे सवाल भी
अशोक दीक्षित ने चेताया जो पिछली बार पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे, उन्हें अब पद नहीं मिलेगा। अब्दुल समद खान ने मंडल की सीमाओं के बारे में बताया कि छुरा जोन में आसपास की पंचायतों को क्यों शामिल किया गया
बारिश के बावजूद जबरदस्त भीड़
बैठक में मौजूद थे: नथमल शर्मा, शैलेन्द्र साहू, यशपेन्द्र शाह, पुरन ठाकुर, रमेश शर्मा, अमृत निर्मलकार, लक्ष्मी ठाकुर, सलीम मेमन, मंजू ध्रुव सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता।
अब देखना ये है कि कांग्रेस का ये मंडल मॉडल संगठन को मजबूती देगा या पद बंटवारे की राजनीति को और हवा देगा?
यह भी पढ़ें…… गरियाबंद के स्कूल में मिला रहस्यमयी पुतला, हरेली के बाद स्कूल में डर का साया और अजीब पैरों के निशान!