छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में मिडनाइट सर्जरी, बदले गए एडिशनल SP स्तर के 60 अफसर ।

Sangani

By Sangani

छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में मिडनाइट सर्जरी छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी गृह विभाग ने देर रात 60 से अधिक ASP और DSP अधिकारियों के तबादले किए जानें गरियाबंद, रायपुर और बिलासपुर समेत किन जिलों के बदले गए अधिकारी और किसे मिली नई जिम्मेदारी पैरी टाईम्स पर।

गरियाबंद छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने देर रात एक बड़ा प्रशासनिक धमाका करते हुए राज्य पुलिस सेवा के 60 से अधिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है. 22 दिसंबर 2025 को जारी इस आदेश में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) और उप पुलिस अधीक्षक (DSP) स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में मिडनाइट सर्जरी तबादला एक्सप्रेस लिस्ट की कुछ बड़ी नियुक्तियां

​प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से किए गए इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण चेहरों को नई पोस्टिंग दी गई है:

  • राजभवन और VIP सुरक्षा: श्री मुकेश ठाकुर को राजभवन रायपुर का मुख्य सुरक्षा अधिकारी बनाया गया है. वहीं, श्री आशीष मिश्रा राजभवन में उप पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) की कमान संभालेंगे.
  • राजधानी की नई टीम: श्री राहुल देव शर्मा को रायपुर का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है. साथ ही, श्री दीपक कुमार मिश्रा कोतवाली (रायपुर) के और श्री देवांश सिंह राठौर पुरानी बस्ती (रायपुर) के नए नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) होंगे.
  • चिटफंड पर कड़ा प्रहार: श्री संतोष महतो को पुलिस मुख्यालय रायपुर में गैर-कानूनी चिटफंड एवं वित्तीय कंपनियों के नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की विशेष जिम्मेदारी दी गई है.
  • नवा रायपुर की कमान श्री तुलसीराम लेकाम को नवा रायपुर, अटल नगर का नया नगर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है.
  • गरियाबंद से राजधानी गरियाबंद जिले की सुरक्षा व्यवस्था में अहम भूमिका निभाने वाले श्री जितेन्द्र कुमार चन्द्राकर (ASP) अब राजधानी रायपुर में विशेष शाखा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

एक नज़र में बड़े बदलाव (ASP एवं DSP स्तर)

अहम है यह फेरबदल?

​यह आदेश सीधे तौर पर राज्यपाल के नाम से और मुख्यमंत्री सचिवालय व गृह मंत्री कार्यालय के समन्वय से जारी किया गया है. इसमें न केवल मैदानी जिलों (जैसे रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग) की टीम बदली गई है, बल्कि बस्तर फाइटर्स, STF और विशेष शाखा जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी नए चेहरों को तैनात किया गया है ताकि राज्य की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को और अधिक पैना किया जा सके.

यह भी पढ़ें …. छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल गरियाबंद के सिंघम अब कांकेर की कानून व्यवस्था को करेंगे दुरुस्त

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!