चित्रकूट सड़क हादसा, गरियाबंद से निकले थे पिकनिक पर, लौटे तीन अर्थी के साथ,6 अन्य युवक घायल,दंतेवाड़ा में हुए सड़क हादसे ने झकझोरा जिला ।

Sangani

By Sangani

संपादक पैरी टाईम्स 24×7 डेस्क गरियाबंद

चित्रकूट सड़क हादसा पिकनिक पर निकले युवकों की स्कॉर्पियो दंतेवाड़ा में हुए सड़क हादसे का शिकार, तीनों मृतक गरियाबंद के जिले में शोक की लहर, छह घायल पढ़ें पूरी रिपोर्ट पैरी टाईम्स पर।

गरियाबंद जिले से पिकनिक के लिए निकले युवकों का हंसी-खुशी भरा सफर उस वक्त मातम में बदल गया, जब दंतेवाड़ा जिले में उनकी स्कॉर्पियो भीषण हादसे का शिकार हो गई। ग्राम देवपरसूली, थाना पिपरछेढ़ी (जिला गरियाबंद) से निकले 13 युवक स्कॉर्पियो वाहन (CG23P1719) से विशाखापट्टनम और जगन्नाथपुरी घूमकर लौट रहे थे। 3 फरवरी की रात करीब 8 बजे मारडूम थाना क्षेत्र के ग्राम मेंद्री मेन रोड पुलिया के पास वाहन अनियंत्रित होकर कहुआ के पेड़ से टकराया और सड़क के बीचोंबीच पलट गया।

चित्रकूट सड़क हादसा

चित्रकूट सड़क हादसा तीनों मृतक गरियाबंद के, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

इस दर्दनाक हादसे में तीनों युवक गरियाबंद जिले के ही निवासी थे। मृतकों की पहचान रूपेन्द्र नेताम (22) और खिलेश्वर नेताम (19), दोनों निवासी ग्राम देवपरसूली, तथा रामरतन ठाकुर (19), निवासी विजयपुर (छुरा के पास) के रूप में हुई है। हादसा इतना भयावह था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जिन घरों से कुछ दिन पहले पिकनिक की खुशियों के साथ युवक निकले थे, वहां अब सन्नाटा और चीख-पुकार है।

घायलों के लिए चला रेस्क्यू, तीन की हालत गंभीर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। वाहन में सवार 6 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पहले लोहंडीगुड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज डिमरापाल रेफर किया गया। 4 अन्य यात्रियों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है और उनकी हालत सामान्य है।

गरियाबंद में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस

तीनों मृतकों के गरियाबंद के होने की खबर फैलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। देवपरसूली, विजयपुर और आसपास के इलाकों में लोग गमगीन माहौल में एक-दूसरे को ढांढस बंधाते नजर आए। मृतकों के शव सीएचसी लोहंडीगुड़ा में रखे गए हैं, परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने पर पंचनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की हर एंगल से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें…प्राचार्या पदस्थापना मामला क्योंकि…जिद के आगे डर है,गरियाबंद में रसूख के आगे नतमस्तक हुआ शिक्षा विभाग, विवादित प्राचार्य की उसी स्कूल में दोबारा एंट्री

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!