संपादक पैरी टाईम्स 24×7 डेस्क गरियाबंद
गरियाबंद में खूनी संघर्ष अवैध शराब पर कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों का जानलेवा हमला, 3 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल र आरोपी पर 9 संगीन धाराओं में मामला दर्ज पढ़ें पूरी खबर पैरी टाईम्स पर।
गरियाबंद/मैनपुर जिले में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहाँ खाकी वर्दी पर हमला करने का दुस्साहस किया गया है बिंद्रानवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोसमी (द)में अवैध शराब के काले कारोबार की सटीक सूचना मिलने पर जब दर्रीपारा कैंप के पुलिस जवान दबिश देने पहुँचे तो वहां स्थिति अचानक अनियंत्रित हो गई ग्रामीणों ने पुलिस टीम को चारों तरफ से घेर लिया और लाठी डंडों से लैस होकर उन पर जानलेवा हमला कर दिया इस अचानक हुए हिंसक संघर्ष में तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए हैं जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है
घायल जवान विमल लकड़ा

गरियाबंद में खूनी संघर्ष पुलिस कार्रवाई के बीच मची चीख पुकार
पुलिस को मुखबिर से पक्की जानकारी मिली थी कि कोसमी द गांव में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाई और बेची जा रही है इसी अवैध धंधे पर नकेल कसने के इरादे से पुलिस की टीम वहां कार्रवाई के लिए पहुंची थी लेकिन वहां मौजूद भीड़ का आक्रोश इतना भयंकर था कि जवानों को संभलने तक का मौका नहीं मिला हमले के दौरान मची चीख पुकार और अफरा तफरी के बीच पुलिस कर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई इस घटना के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त बल की तैनाती कर दी गई है
पुलिस ने दर्ज किया संगीन धाराओं में मामला भैया लाल और गोरेलाल देवंशी सहित चार आरोपी गिरफ्तार
पुलिस प्रशासन ने इस हमले को बेहद गंभीरता से लिया है और आरोपियों की तलाश में रात भर सघन छापेमारी की गई इस मामले में अब तक चार मुख्य हमलावरों भैया लाल देवंशी गोरेलाल देवंशी उत्तम देवंशी और गोलू देवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया है मैनपुर पुलिस ने इन सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है जिसमें लोक सेवक के कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने जैसी कड़ी धाराएं शामिल हैं फिलहाल पुलिस अन्य संदिग्धों की भी पहचान कर रही है ताकि कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके
भारतीय न्याय संहिता (BNS) की इन धाराओं के तहत हुई बड़ी कार्रवाई
पुलिस ने सभी चार आरोपियों के खिलाफ धारा 221-BNS, 121(1)-BNS, 296-BNS, 127(2)-BNS, 3(5)-BNS, 109-BNS, 132-BNS, 351(3)-BNS, 115(2)-BNS के तहत मामला किया दर्ज ।
यह भी पढ़ें …. उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व की सर्जिकल स्ट्राइक ओडिशा में घुसी एंटी पोचिंग टीम, 5 शिकारी दबोचे, उड़न गिलहरी और कोटरी का किया था शिकार ।