गरियाबंद प्रशासनिक फेरबदल, 5 तहसीलदारों के प्रभार बदले, कलेक्टर ने जारी किया आदेश ।

Sangani

By Sangani

गरियाबंद जिले में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत 5 तहसीलदारों के कार्यस्थल में बड़ा बदलाव, कलेक्टर बीएस उइके ने जारी किए आदेश, डिम्पल ध्रुव बनीं राजिम तहसीलदार पढ़े पूरी ख़बर पैरी टाईम्स पर।

गरियाबंद जिले में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से सोमवार को बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। कलेक्टर बीएस उइके ने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए 5 तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन कर दिया है। इस फेरबदल से जिले के राजस्व महकमे में नई हलचल शुरू हो गई है।

​इन अधिकारियों की हुई नवीन पदस्थापना

​कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, फिंगेश्वर में अपनी सेवाएं दे रहीं श्रीमती डिम्पल ध्रुव को अब राजिम तहसील की कमान सौंपी गई है। वहीं, मैनपुर से रमेश मेहता को हटाकर फिंगेश्वर तहसीलदार के पद पर नियुक्त किया गया है।

​राजिम में पदस्थ रहे मयंक अग्रवाल अब छुरा तहसील का कार्यभार संभालेंगे। इसी कड़ी में अमलीपदर के तहसीलदार सुशील कुमार भोई को मैनपुर भेजा गया है, जबकि छुरा से गेंद लाल साहू को अमलीपदर तहसीलदार की जिम्मेदारी दी गई है।

​वेतन और भत्तों को लेकर निर्देश

​आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सुशील कुमार भोई (अधीक्षक भू-अभिलेख शाखा, गरियाबंद) के वेतन और भत्तों का आहरण उनके मूल पदस्थापना कार्यालय यानी भू-अभिलेख शाखा गरियाबंद से ही किया जाएगा। यह सभी आदेश 16 मार्च 2026 से प्रभावी हो गए हैं, जिससे अब तहसील स्तर पर कामकाज की शैली में नए बदलाव देखने को मिलेंगे।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!