गरियाबंद पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कप्तान ने 12 पुलिसकर्मियों के बदले प्रभार ।

Sangani

By Sangani

गरियाबंद पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से 12 प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों का तबादला किया है जानें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी पैरी टाईम्स पर ।

गरियाबंद पुलिस कप्तान ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से जिले के पुलिस बेड़े में बड़ा बदलाव किया है जारी सरकारी आदेश के मुताबिक 12 प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से उनकी वर्तमान पदस्थापना से हटाकर नई जगहों पर तैनात किया गया है इस फेरबदल को क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के नजरिए से देखा जा रहा है

गरियाबंद पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

गरियाबंद पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल सूची जारी तत्काल प्रभाव से तैनाती के निर्देश

​पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रधान आरक्षक मुकेश टोप्पो और कुमार ध्रुव को थाना शोभा और पाण्डुका से हटाकर ओड़ कैंप में संबद्ध किया गया है इसी तरह आरक्षक कलेश कुमार कश्यप और अमित कुमार को पाण्डुका और मैनपुर से हटाकर ओड़ कैंप की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिले के यातायात प्रबंधन को दुरुस्त करने के लिए भी विशेष फोकस किया गया है जिसमें आरक्षक महेंद्र कुमार ध्रुव चंद्रशेखर डुगेश कुमार साहू कविन्द्र कुमार सिन्हा और अनिल कुमार पाण्डे को यातायात शाखा में नई पदस्थापना दी गई है

प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की नई पदस्थापना ओड़ कैंप और यातायात शाखा में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

​प्रशासनिक फेरबदल की इस लिस्ट में आरक्षक चुमेश्वर ध्रुव विरेन्द्र कुमार पटेल और कोमल प्रसाद के नाम भी शामिल हैं जिन्हें पीपरछेड़ी और बिन्द्रानवागढ़ चौकी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भेजा गया है पुलिस अधीक्षक ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई पदस्थापना वाली जगह पर आमद देनी होगी इस आदेश की प्रतिलिपि रायपुर आईजी सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों को सूचनार्थ भेज दी गई है

यह भी पढ़ें …गरियाबंद खनिज विभाग का नया कारनामा, हाथ आई 10 हाइवा और 3 चैन माउंटेन मशीनें आखिर कहाँ गुम हो गईं ? रहमदिली या रेत के रसूख के आगे टेके घुटने ?

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!