गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई देवभोग में 21 पशु मुक्त और 30 लीटर अवैध शराब जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार ।

Sangani

By Sangani

गरियाबंद जिले के देवभोग में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 मवेशियों को तस्करी से मुक्त कराया और 30 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की। 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

​छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में देवभोग थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया और भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने इन मामलों में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

​पशु क्रूरता के विरुद्ध कार्रवाई

​19 मार्च 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कुहकुहकला तेल नदी पुलिया के पास घेराबंदी की गई। पुलिस टीम ने पाया कि 21 नग कृषक पशुओं (गाय और बैल) को बिना किसी वैध दस्तावेज के क्रूरता पूर्वक मारते-पीटते हुए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी पशुओं को मुक्त कराया। बरामद मवेशियों की अनुमानित कीमत करीब 1,10,000 रुपये आंकी गई है।

​अवैध शराब पर रेड

​वहीं, 20 मार्च 2026 को आबकारी एक्ट के तहत दूसरी कार्रवाई ग्राम चिचिया में हाई स्कूल के पीछे तालाब के पास की गई। पुलिस ने रेड मारकर आरोपियों के कब्जे से प्लास्टिक जरीकेन में भरी 30 बल्क लीटर ओडिशा प्रांत की और देशी कच्ची महुआ शराब जब्त की।

​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

​पुलिस ने इस दोहरी कार्रवाई में निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

  1. फूलचंद निधि (50 वर्ष), निवासी कदलीमुडा।
  2. बीपी सिंह बीसी (40 वर्ष), निवासी उपरपिटा।
  3. रुधनाथ बीसी (19 वर्ष), निवासी उपरपिटा।
  4. इंदर सिंह ध्रुव (45 वर्ष), निवासी चिचिया।

​पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। जिले में अवैध परिवहन और नशे के कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!