संपादक पैरी टाईम्स 24×7 डेस्क गरियाबंद
नहीं रहीं भाजपा नेता भानुमति ठक्कर, मृत्यु के बाद भी दुनिया देख सकेंगी उनकी आंखें,मरणोपरांत नेत्रदान कर जगाई सेवा की अलख पढ़ें विस्तृत समाचार पढ़े पैरी टाईम्स पर।
गरियाबंद भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भानुमति ठक्कर जी का 79 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया है। वे मंगलम साड़ी सेंटर के संचालक श्री नितेश(जला ) भाई ठक्कर की माता जी थीं, गरियाबंद किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष हरीश भाई ठक्कर की चाची थी ।

नेत्रदान कर पेश की मानवता की मिसाल
श्रीमती ठक्कर ने अपने जीवन के अंतिम क्षणों में मानवता की सेवा की एक ऐसी मिसाल पेश की है जो समाज के लिए प्रेरणा बन गई है। जाते-जाते उन्होंने अपनी आंखें दान कर दीं, ताकि उनकी मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन का अंधेरा दूर हो सके। उनके इस साहसी और सेवाभावी निर्णय की हर तरफ सराहना हो रही है।
गरियाबंद में शोक की लहर
उनके निधन की खबर से राजनीतिक और व्यापारिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। भाजपा नेताओं और शहर के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को याद किया ।