गरियाबंद सोनई रूपई मंदिर में मधुमक्खियों का तांडव मंदिर में मधुमक्खियों के हमले से मची अफरा-तफरी,पूजा के बाद खाना खा रहे 12 से अधिक ग्रामीण घायल, अस्पताल में इलाज जारी, पढ़ें पूरी खबर पैरी टाईम्स पर ।
ग़रियाबंद जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध सोनई रूपई मंदिर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने ग्रामीणों पर धावा बोल दिया। इस हमले में 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

गरियाबंद सोनई रूपई मंदिर में मधुमक्खियों का तांडव ,भक्ति के बीच अचानक मची चीख-पुकार
जानकारी के अनुसार, ग्रामीण मंदिर में पूजा-अर्चना करने और अपनी मन्नत पूरी करने पहुंचे थे। श्रद्धा और उल्लास के माहौल में सभी लोग पूजा के बाद एक साथ बैठकर खाना (प्रसाद) खाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच, अज्ञात कारणों से मधुमक्खियां भड़क गईं और सीधे इंसानों पर हमला कर दिया।

थाली छोड़ जान बचाने की जद्दोजहद
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमला इतना अचानक और भीषण था कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। ग्रामीण अपने खाने की थालियां छोड़कर सिर पर पैर रखकर भागने लगे। मंदिर परिसर में देखते ही देखते सन्नाटा पसर गया और सिर्फ चीख-पुकार सुनाई देने लगी। कई लोग मधुमक्खियों के डंक से बुरी तरह कराहते हुए जमीन पर गिर पड़े।
इलाज जारी, प्रशासन अलर्ट
घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, सभी की स्थिति अब खतरे से बाहर है, लेकिन मधुमक्खियों के डंक की वजह से शरीर में सूजन और दर्द की समस्या बनी हुई है।
इस घटना के बाद मंदिर आने वाले अन्य श्रद्धालुओं को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। धुंए से मधुमक्खियां भड़क जाती है ऐसा आदेश है कि धुएं के चलतेम धुमक्खियां भड़की होंगी इसके अलावा लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में अक्सर मधुमक्खियां आक्रामक हो जाती हैं, ऐसे में पर्यटन और धार्मिक स्थलों पर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।