स्वामी आत्मानंद स्कूल शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गरियाबंद में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है केवल पहली कक्षा के लिए 5 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन जानें क्या है नियम
गरियाबंद शासन के सबसे प्रतिष्ठित और हाईटेक शैक्षणिक संस्थान स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गरियाबंद में नए शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए दाखिले की जंग शुरू हो गई है 10 अप्रैल से प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से प्रारंभ कर दी गई है जिसे लेकर जिले के पालकों और विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह और उत्सुकता देखी जा रही है
संस्था के प्राचार्य दीपक कुमार बौद्ध ने प्रवेश प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि स्कूल में दाखिले के लिए आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड पर स्वीकार किए जा रहे हैं हालांकि इस बार मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है क्योंकि प्राचार्य ने स्पष्ट किया है कि पहली कक्षा के अलावा अन्य किसी भी कक्षा में सीटें रिक्त नहीं हैं जिसके कारण केवल कक्षा पहली में ही नए प्रवेश दिए जाएंगे

स्वामी आत्मानंद स्कूल 5 मई तक आवेदन का मौका आयु सीमा का रखें खास ख्याल
प्रवेश के इच्छुक पालक 10 अप्रैल से 5 मई 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं इस पूरी प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बच्चे की आयु सीमा है शासन के कड़े निर्देशानुसार 31 मई 2026 की स्थिति में बच्चे की उम्र 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के बीच होनी अनिवार्य है यदि आयु इस दायरे से बाहर हुई तो आवेदन कंप्यूटर सिस्टम द्वारा स्वतः ही निरस्त कर दिया जाएगा

पर्ची पद्धति से खुलेगा किस्मत का ताला पारदर्शिता पर जोर
दाखिले की प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं यदि सीटों की संख्या से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं जो कि निश्चित माना जा रहा है तो चयन के लिए ‘मैन्युअल लॉटरी’ यानी पर्ची पद्धति का सहारा लिया जाएगा यह रोमांचक चयन प्रक्रिया 6 मई से 10 मई 2026 के बीच आयोजित होगी जिसमें अधिकारियों जनप्रतिनिधियों और पालकों की मौजूदगी में सबके सामने बच्चों की किस्मत का फैसला होगा
यह भी देखे ….गरियाबंद में सुपेबड़ा पार्ट-2 की आहट? पथर्री गांव में पानी नहीं मौत बरस रही है, 3 साल में 7 चिताएं और हर घर में खौफ ।