गरियाबंद में विकासरोड़ा आपत्तिनाथ चारों खाने चित उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 8 करोड़ 15 लाख के कार्यों का भूमिपूजन किया, नालंदा परिसर का विवाद सुलझा, विकासरोड़ा आपत्तिनाथ की राजनीति फेल, नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव की जमकर की तारीफ …जानें पूरी खबर पैरी टाइम्स पर ।
गरियाबंद शहर में जब भी विकास की गाड़ी पटरी पर दौड़ने को तैयार होती है, तो कुछ राजनीतिक स्वार्थ से ग्रसित लोग ब्रेक लगाने का हुनर दिखाने से बाज नहीं आते,गरियाबंद में एक तथाकथित विकासरोड़ा आपत्तिनाथ भी अपनी राजनीतिक खुन्नस से प्रेरित होकर अड़ंगे लगाने में जुटे थे, लेकिन अंततः जनहित के आगे निजी स्वार्थों की फाइलें दब गईं। आज गरियाबंद में न केवल नालंदा परिसर बल्कि कुल 815.98 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के हाथों धूमधाम से संपन्न हुआ। इस दौरान महासमुंद सांसद चुन्नी लाल साहू,राजिम विधायक रोहित साहू,पूर्व सांसद चंदू लाल साहू,पूर्व राजिम विधायक संतोष उपाध्याय मौजूद रहे ।

गरियाबंद में विकासरोड़ा आपत्तिनाथ चारों खाने चित नालंदा परिसर विरोध के स्पीड ब्रेकर हुए फेल
सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहे नालंदा परिसर पर राजनीति के बादल छंट गए हैं। 441.98 लाख की लागत से बनने वाले इस ज्ञान के मंदिर के लिए पीएम श्री स्कूल के पास का स्थान चयनित था। यहाँ विकासरोड़ा आपत्तिनाथ ने रोड़ा अटकाया हुआ था इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति के कुछ लोगों ने भी बच्चों के भविष्य की आड़ में आपत्ति ठोक दी थी। चर्चा थी कि यह आपत्ति सिर्फ खुन्नस निकालने के लिए थी ताकि राशि वापस लौट जाए। लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव की जिद और अथक प्रयासों ने इन अड़ंगों को धराशायी कर दिया । आखिरकार, भूमिपूजन वहीं हुआ जहाँ तय था इसे ही कहते हैं कि जिनके हौसलों में उड़ान होती है, उन्हें कोई रोक नहीं सकता।

उपमुख्यमंत्री ने गरियाबंद के लिए खोला खजाना
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर पालिका अध्यक्ष रिखी यादव के दो साल के कार्यकाल की जमकर सराहना की। उन्होंने बताया कि पिछले 2 वर्षों में गरियाबंद को 22.90 करोड़ रुपये के कार्यों की स्वीकृति दी गई है। साव ने गरियाबंद के विकास को नई रफ्तार देते हुए 2 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि देने की बड़ी घोषणा भी की,मंच से उदबोधन के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव के कार्यों की जमकर तारीफ की । उन्होंने स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि शहर को साफ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
गांधी मैदान की दुकानों से जल्द हटेगा विकासरोड़ा आपत्तिनाथ ग्रहण
नालंदा परिसर में विकासरोड़ा आपत्तिनाथ की हार हुई, और गरियाबंद के गांधी मैदान की दुकानों पर अभी भी उनके द्वारा लगाया गया सियासी ताला लटका हुआ है। यहाँ भी यही लोग अपनी राजनीतिक खुन्नस को लेकर अड़ंगा अटका रहे हैं। शहर के प्रबुद्ध नागरिक पूछ रहे हैं कि विकास में रोड़ा अटकाकर किसे क्या हासिल होगा? क्या गरियाबंद का विकास किसी व्यक्ति विशेष की संपत्ति है ? हालांकि, नगर पालिका अध्यक्ष ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही इन दुकानों का निर्माण कार्य भी शुरू कराया जाएगा । गरियाबंद की जनता अब विकासरोड़ा आपत्तिनाथ की नियत को समझ चुकी है। लोग देख रहे हैं कि कौन शहर के भविष्य के लिए ईंट रख रहा है और कौन पैर खींच रहा है। 815 लाख से अधिक के ये कार्य शहर के लिए एक नए युग की शुरुआत हैं।
बंगाल में भी आएगी डबल इंजन की सरकार अरुण साव
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राष्ट्रीय राजनीति पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के जो एग्जिट पोल आ रहे हैं, वे स्पष्ट दिखा रहे हैं कि वहां भाजपा की लहर है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा, 4 मई को बंगाल में भी डबल इंजन की सरकार आने वाली है। एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि बंगाल की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और 4 मई के दिन वहां भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी।