51 लाख की हरी कमाई का खतरनाक सपना चकनाचूर.. मैनपुर पुलिस का पावरफुल वार, MP के 2 गांजा मुसाफिर पहुंचे जेल ।

Sangani

By Sangani

51 लाख की हरी कमाई का खतरनाक सपना चकनाचूर गरियाबंद के मैनपुर में पुलिस ने 102.750 किलो गांजा जब्त कर मध्य प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। कुल 54.99 लाख रुपये की सामग्री जब्त की गई।

गरियाबंद कहते हैं सफर पर निकलने से पहले रास्ते की जानकारी जरूर कर लेनी चाहिए, लेकिन मध्य प्रदेश के दो युवकों ने शायद यह जरूरी सलाह गंभीरता से नहीं ली, सफेद रंग की डस्टर कार में कथित तौर पर 51 लाख रुपये से अधिक कीमत का गांजा भरकर देवभोग रोड से मैनपुर की ओर निकले दो युवकों का सफर झरियाबहरा तिराहे पर ऐसा थमा कि मंजिल की जगह उन्हें न्यायिक हिरासत का रास्ता देखना पड़ा।

51 लाख की हरी कमाई का खतरनाक सपना चकनाचूर

51 लाख की हरी कमाई का खतरनाक सपना चकनाचूर सौ किलो से अधिक का गांजा बरामद

गरियाबंद पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 102.750 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक गांजे की अनुमानित कीमत 51 लाख 37 हजार 500 रुपये है। इसके साथ एक डस्टर कार और दो मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। पूरी कार्रवाई में कुल 54 लाख 99 हजार रुपये की सामग्री पुलिस के हाथ लगी है। यानी कार डस्टर थी, लेकिन पुलिस की चेकिंग ऐसी चली कि कथित तस्करी के पूरे सफर की धूल साफ हो गई।

मुखबिर की खबर निकली पावरफुल, तिराहे पर बिछ गया पुलिस का जाल

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध गांजा और शराब तस्करी के खिलाफ कड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच के लिए फिक्स प्वाइंट लगाकर चेकिंग की जा रही है।
पुलिस के अनुसार 7 जुलाई 2026 को मैनपुर थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग की डस्टर कार में भारी मात्रा में गांजा लेकर कुछ लोग देवभोग रोड से मैनपुर की ओर आ रहे हैं।
सूचना मिलते ही मैनपुर पुलिस टीम सक्रिय हुई और झरियाबहरा तिराहे के पास मोर्चा संभाल लिया। संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू हुई। इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए से मिलती-जुलती सफेद डस्टर कार आती दिखाई दी।

पुलिस ने हाथ दिखाया, चालक ने समझा शायद रेस का सिग्नल

पुलिस का दावा है कि जवानों ने दूर से हाथ का इशारा कर कार रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी। शायद कार सवारों को लगा हो कि तेज रफ्तार हर मुश्किल का इलाज है, मगर आगे पुलिस के बैरिकेड उनकी स्पीड वाली उम्मीद से ज्यादा मजबूत निकले।
पुलिस टीम ने बैरिकेड लगाकर वाहन को रोक लिया।
कार में सवार युवकों से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक उनकी पहचान आर्यन मालवीय, उम्र 20 वर्ष, निवासी ईछावर जिला सीहोर, मध्य प्रदेश और अभिषेक महेस्कर, उम्र 23 वर्ष, निवासी ईछावर जिला सीहोर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई।

डस्टर की तलाशी में निकला 102.750 किलो राज, कीमत सुनकर उड़ेंगे होश

गवाहों की मौजूदगी में पुलिस ने डस्टर कार की तलाशी ली। पुलिस के अनुसार वाहन से 102.750 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत 51 लाख 37 हजार 500 रुपये बताई गई है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की डस्टर कार क्रमांक CC 04-KW-5689, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है, और 11 हजार 500 रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। इस तरह पुलिस ने कुल 54 लाख 99 हजार रुपये की सामग्री जब्त की है।

51 लाख की कथित हरी कमाई पर पुलिस का रेड सिग्नल

मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस के मुताबिक प्रकरण में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पूरी कार्यवाही में मैनपुर पुलिस की रही विशेष भूमिका

गरियाबंद पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि देवभोग-मैनपुर इलाके से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों पर पुलिस की नजर बनी हुई है। अब गांजा तस्करों के लिए संदेश भी सीधा है डस्टर हो या कोई और गाड़ी, अवैध माल लेकर निकले तो आगे पुलिस का पावरफुल ब्रेक कभी भी लग सकता है। पूरी कार्रवाई में मैनपुर थाना पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।
बहरहाल, 20 और 23 साल की उम्र में दोनों युवक कथित तौर पर ऐसा करियर शॉर्टकट चुन बैठे, जिसका रास्ता पुलिस बैरिकेड पर खत्म हो गया। 51 लाख रुपये से ज्यादा कीमत का गांजा मंजिल तक पहुंचता, उससे पहले मैनपुर पुलिस ने पूरा ‘बिजनेस प्लान’ जब्ती सूची में बदल दिया।

यह भी पढ़ें…छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर नक्सलियों का खजाना बेनकाब.. 7 घातक सामानों का Mega खुलासा, जवानों के Power Action से टूटा खतरनाक मंसूबा ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!