देवभोग में अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा, 24 घंटे में लगातार दूसरी कार्रवाई ।

Photo of author

By Himanshu Sangani

हिमांशु साँगाणी/ गरियाबंद

देवभोग में अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा, 24 घंटे में लगातार कार्रवाई

देवभोग, 18 अक्टूबर: गरियाबंद जिले के देवभोग क्षेत्र में अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का सख्त रवैया जारी है। पिछले 24 घंटों में एसडीएम के नेतृत्व में तहसीलदार की टीम ने दो बार बड़ी कार्रवाई कर सैकड़ों बोरी धान जब्त किया। गुरुवार को गोहरापदर में दो स्थानों पर छापेमारी कर 302 बोरी धान जब्त किया गया, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

बुधवार को कदलीमुड़ा में प्रशासन ने 218 बोरी धान जब्त किया था। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से यह साफ हो गया है कि प्रशासन क्षेत्र में अवैध धान व्यापार पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए प्रतिबद्ध है।

देवभोग एसडीएम की अगुवाई में हो रही ये कार्रवाइयां न सिर्फ अवैध भंडारण को रोकने के लिए हैं, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए भी कि किसानों का धान उचित प्रक्रिया से बाजार में पहुंचे। अधिकारियों का कहना है कि अवैध धान भंडारण पर और भी कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, प्रशासन की इन कार्रवाइयों से धान व्यापारियों और भंडारणकर्ताओं में खलबली मची हुई है, और अब वे प्रशासन की अगली कार्रवाई से बचने के प्रयास कर रहे हैं।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!