खुशियों के बीच पसरा मातम गरियाबंद के युवकों पर फिल्मी स्टाइल में खूनी हमला, एक की मौत एक गंभीर और चार लहूलुहान ।

Sangani

By Sangani

संपादक पैरी टाईम्स 24×7 डेस्क गरियाबंद

खुशियों के बीच पसरा मातम एक खुशी का माहौल अचानक चीख-पुकार में बदल गया। नाचते-गाते बारातियों को क्या पता था कि अंधेरे में मौत उनका इंतज़ार कर रही है? गरियाबंद के युवकों पर हुए इस खूनी हमले के पीछे की वजह जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। पढ़िए पूरी रोंगटे खड़े कर देने वाली दास्तां पैरी टाईम्स पर ।

गरियाबंद एक खुशी का जश्न, ढोल-नगाड़ों की थाप और थिरकते कदम… सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन किसे पता था कि चंद मिनटों की बहस का अंजाम इतना खौफनाक होगा। गरियाबंद से पड़ोसी जिले में एक चौथिया कार्यक्रम में शामिल होने गए युवकों पर घात लगाकर किए गए हमले ने पूरे इलाके को दहला दिया है। इस खूनी खेल में एक बेगुनाह युवक की जान चली गई, जबकि चार अन्य अपनी जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं।

खुशियों के बीच पसरा मातम

सांकेतिक इमेज

खुशियों के बीच पसरा मातम नाचने के दौरान धक्का लगने के बाद शुरू हुई मौत की साजिश

​मिली जानकारी के अनुसार, गरियाबंद के युवक एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने धमतरी जिले भोथीडीह गांव पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान नाचने-गाने के बीच बैंड पार्टी के सदस्यों के साथ मामूली धक्का-मुक्की हुई। यह विवाद इतना बढ़ा कि बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। हालांकि, उस वक्त मामला शांत होता दिखा, लेकिन बैंड पार्टी के सदस्यों के मन में बदले की आग सुलग रही थी।

देखे घटना का वीडियो

अंधेरे में बिछाया गया मौत का जाल

​असली खौफनाक मंजर तब शुरू हुआ जब कार्यक्रम खत्म होने के बाद गरियाबंद के युवक अपने घर वापस लौटने लगे। हमलावरों ने पहले से ही सुनसान रास्ते पर हथियारों के साथ मोर्चा संभाल रखा था। जैसे ही युवक वहां पहुंचे, उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया।

​इस हिंसक हमले में 23 वर्षीय चंदन निषाद की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं, तरुण ध्रुव नामक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। चार अन्य युवक भी इस हमले में लहूलुहान हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।

पुलिस की हत्थे चढ़े आरोपी

​सूत्रों के मुताबिक, इस गांव में ऐसी हिंसक वारदातें पहले भी हो चुकी हैं। घटना की खबर मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ जारी

यह भी पढ़ें ….गरियाबंद में प्राइवेट स्कूलों की लापरवाही यमराज अवतार को पुलिस-आरटीओ और शिक्षा विभाग का मूक समर्थन नियम कानून दरकिनार करते हुए चल रही स्कूल बसे ?

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!