राजधानी में बर्थडे से लौट रहीं लड़कियों पर हमला, एक खिलाड़ी की उंगली काटी रायपुर के महादेव घाट में हैवानियत की हद,देखे वीडियो ।

Photo of author

By Himanshu Sangani

हिमांशु साँगाणी पैरी टाइम्स 24×7 डेस्क गरियाबंद

राजधानी में बर्थडे से लौट रहीं लड़कियों पर हमला, रायपुर के महादेव घाट में बर्थडे पार्टी से लौट रही महिला वॉलीबॉल खिलाड़ियों पर हमला, एक की उंगली काटी गई। वायरल वीडियो में दिखी मारपीट। पढ़ें पूरी खबर।

गरियाबंद राजधानी रायपुर के महादेव घाट इलाके में एक शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने प्रदेशभर को हिला कर रख दिया है। बर्थडे पार्टी से लौट रहीं बॉलीबॉल खिलाड़ी लड़कियों पर कुछ बदमाशों ने न सिर्फ छेड़खानी की, बल्कि ताबड़तोड़ हमला भी कर डाला। पीड़ित युवतियां बिलासपुर और कोरबा की रहने वाली थीं, जो रायपुर आई थीं एक दोस्त का जन्मदिन मनाने। लेकिन जश्न से लौटते वक्त देर रात उनकी जिंदगी का वो पल दहशत और दर्द में बदल गया।

राजधानी में बर्थडे से लौट रहीं लड़कियों पर हमला

राजधानी में बर्थडे से लौट रहीं लड़कियों पर हमला

राजधानी में बर्थडे से लौट रहीं लड़कियों पर हमला, सड़क पर घेरकर की अश्लील टिप्पणियां और हमला

लड़कियों का काफिला जैसे ही महादेव घाट क्षेत्र में पहुंचा, कुछ युवकों ने रास्ता रोक लिया। पहले अश्लील बातें, फिर अचानक मारपीट शुरू कर दी। सबसे हैरान करने वाली बात ये कि इस हमले में एक लड़की की उंगली तक काट दी गई, वहीं अन्य को भी चोटें आईं हैं।

वायरल वीडियो में दिखा खूनी संघर्ष

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे युवकों और लड़कियों के बीच जमकर मारपीट हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी ऐसे मामले हो चुके हैं, लेकिन अब पुलिस को जवाब देना होगा।

पुलिस अलर्ट, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS की धारा की तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है

यह भी देखे…. DPA संकट की आहट में सरकार का खाद वार रूम तैयार

कृपया शेयर करें

अधिमान्य पत्रकार गरियाबंद

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!