हिमांशु साँगाणी पैरी टाइम्स 24×7 डेस्क गरियाबंद
भारतमाला मुआवजा घोटाला अभनपुर में भारतमाला परियोजना मुआवज़ा घोटाले में 43 करोड़ की बंदरबांट! EOW की बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष और जिला सदस्य समेत 6 गिरफ्तार।
गरियाबंद / अभनपुर जिस सड़क परियोजना से देश का विकास जुड़ना था, उसी में कुछ लोग अपनी कुर्सी का टोल टैक्स वसूलने में जुटे थे! भारतमाला परियोजना के तहत किसानों को मिलने वाला मुआवज़ा एक VIP पकवान बन गया, जिसे नेताओं, अफसरों और दलालों ने चटकारे ले लेकर हजम कर लिया। अब इस मलाईदार स्कैम पर EOW और ACB ने तड़का लगाया है।

भारतमाला मुआवजा घोटाला
भारतमाला मुआवजा घोटाला जमकर हुआ मूल्य वृद्धि घोटाला
छत्तीसगढ़ के अभनपुर में 43 करोड़ के मुआवज़ा घोटाले में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कुंदन बघेल, जिला पंचायत सदस्य खेमराज कोसले सहित 6 रौबदार चेहरे धर लिए गए हैं। इसके अलावा और कई रौबदार नाम भी है जैसे नगर पंचायत कुरूद अध्यक्ष ज्योति चंद्राकर उनके पति भानु चंद्राकर उनकी माता सरिता चंद्राकर ।
राज्य के कई शहरों में मारी रेड
जांच में सामने आया कि किसानों को मिलने वाली राशि कृत्रिम रूप से ज़्यादा दिखाकर करोड़ों का खेल खेला गया।
EOW-ACB की टीम ने अभनपुर, आरंग, दुर्ग और भिलाई समेत 20 से अधिक जगहों पर रेड मारकर लैपटॉप,रजिस्ट्री कागज़,प्रॉपर्टी पेपर्स और कुछ दलालों की काली डायरी भी ज़ब्त की।
कौन-कौन फंसा?
सूत्रों की मानें तो तत्कालीन एसडीएम निर्भय साहू,तहसीलदार शशिकांत कुर्रे सहित कई राजस्व अधिकारियों के घरों पर भी दबिश दी गई। इन पर आरोप है कि उन्होंने ज़मीन की वैल्यू को विकास के नाम पर बढ़ाकर मुआवज़े की बंदरबांट में भागीदारी निभाई।
अब जनता पूछे
क्या बाकी दोषियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा या फिर विकास की गाड़ी यहीं रुक जाएगी और जिन किसानों के नाम पर ये कांड हुआ, उन्हें वास्तव में कुछ मिलेगा या सिर्फ़ आश्वासन का पोस्टर?
अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही
EOW की ये कार्रवाई मुआवज़ा घोटालों में अब तक की सबसे बड़ी मानी जा रही है। आगे भी और खुलासे होने की संभावना है।भीइस राजस्व रसोई की हर परत पर पैरी टाइम्स 24×7 डेस्क की नजर बनी रहेगी। ताकि आप जान सकें सड़क किसकी और सुविधा किसके लिए थी?
यह भी पढ़ें …..डबल मर्डर से दहला अभनपुर बिरोदा गांव में बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या, फोरेंसिक टीम जुटी