छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल CGBSE 12वीं बोर्ड हिंदी का पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द, जानें कब होगी नई परीक्षा और क्या है विभाग का नया आदेश। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें पैरी टाईम्स पर।
गरियाबंद छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। मंडल ने 12वीं बोर्ड की हिंदी विषय की परीक्षा को तत्काल प्रभाव से निरस्त (Cancel) कर दिया है। यह फैसला परीक्षा से ठीक एक दिन पहले सोशल मीडिया पर प्रश्न पत्र के तेजी से वायरल होने और लीक की पुष्टि के बाद लिया गया है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल CGBSE छात्रों के लिए नया टाइम टेबल जारी
पेपर लीक की घटना के बाद मंडल ने छात्रों की सुविधा और असमंजस को दूर करने के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। संशोधित समय सारणी के अनुसार, अब 12वीं हिंदी की परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी देख सकते हैं।
साइबर सेल की रडार पर लीक करने वाले ग्रुप्स
इस घटना ने प्रदेश के लाखों छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। शिक्षा विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। साइबर सेल उन सभी व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप्स की सघन जांच कर रही है, जहाँ से यह पेपर सबसे पहले वायरल हुआ था। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी है।
यह भी पढ़ें….गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई 09 लाख 28 हजार के गांजा के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार ।