जल जीवन मिशन में कमीशनराज का गंदा खेल 11 प्रतिशत के चक्कर में फंसा इंजीनियर SDO का रिश्वत लेते वीडियो वायरल ।

Sangani

By Sangani

संपादक पैरी टाईम्स 24×7 डेस्क गरियाबंद

जल जीवन मिशन में 11 प्रतिशत कमीशनखोरी का बड़ा खुलासा SDO का रिश्वत लेते वीडियो वायरल युवा ठेकेदार नवीन वर्मा ने खोली सिस्टम की पोल पढ़ें पूरी खबर पैरी टाईम्स पर

गरियाबंद छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से भ्रष्टाचार की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने प्रशासन की साख पर सवाल खड़े कर दिए हैं केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना जिसका उद्देश्य हर घर तक पानी पहुँचाना है अब कमीशनखोरी की भेंट चढ़ती दिख रही है एक युवा सिविल इंजीनियर और ठेकेदार ने पाटन ब्लॉक के SDO का 11 प्रतिशत कमीशन लेते हुए वीडियो बनाकर सिस्टम की पोल खोल दी है

जल जीवन मिशन

जल जीवन मिशन कैमरे में कैद कमीशनबाज SDO कैलकुलेटर पर तय हुई घूस की रकम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पाटन ब्लॉक के SDO एम ए खान जिला मुख्यालय दफ्तर के बाहर बैठकर बड़े ही इत्मीनान से नोट गिनते और कैलकुलेटर पर कमीशन की गणना करते नजर आ रहे है

पीड़ित ठेकेदार नवीन वर्मा का आरोप है कि SDO खान ने बिल पास करने के बदले स्पष्ट रूप से 11 प्रतिशत कमीशन की डिमांड की थी वीडियो में अधिकारी पाई पाई का हिसाब चुकता करने की बात कहते भी सुनाई दे रहे हैं जो भ्रष्टाचार की जड़ों की गहराई को दर्शाता है

शादी से पहले कर्ज में डूबा युवा इंजीनियर सुनाई दर्द भरी दास्तां

​नवीन वर्मा ने बताया कि उन्होंने 2022 में पाटन के ग्राम घुघवा में 53 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकी और पाइपलाइन का काम शुरू किया था नवीन के मुताबिक

  • पहला बिल पास कराने के लिए उधार लेकर 1.60 लाख रुपये कमीशन दिया
  • अब तक का भुगतान करीब 35 लाख रुपये मिला जिसमें से 2.50 लाख रुपये रिश्वत में जा चुके हैं
  • बकाया राशि लगभग 18.20 लाख रुपये का भुगतान महीनों से अटका हुआ है

​नवीन ने बताया कि दो महीने बाद उनकी शादी है काम शुरू करने के लिए उन्होंने ब्याज पर पैसे लिए थे अब विभाग न तो बकाया पैसा दे रहा है और न ही बिना कमीशन के काम आगे बढ़ने दे रहा है कर्ज के बोझ तले दबे नवीन ने हार मानकर यह आत्मघाती कदम उठाया और वीडियो वायरल कर दिया ।

रिटायर्ड इंजीनियरों का भी नाम आया सामने

​इस खुलासे में केवल वर्तमान अधिकारी ही नहीं बल्कि विभाग के पूर्व अधिकारियों के सिंडिकेट की गूंज भी सुनाई दे रही है वीडियो में रिटायर्ड एक्जीक्यूटिव इंजीनियर बोरकर का नाम भी लिया गया है ठेकेदार का कहना है कि अधिकारी बदलने के बाद भी भ्रष्टाचार का यह रेट कार्ड नहीं बदला ।

क्या इस भ्रष्टाचार पर होगी कड़ी कार्रवाई

अब देखना यह है कि इस पुख्ता वीडियो साक्ष्य के बाद प्रशासन SDO पर क्या एक्शन लेता है क्या एक युवा इंजीनियर को उसकी मेहनत की कमाई मिल पाएगी या यह मामला फाइलों में दबकर रह जाएगा

यह भी पढ़ें …फिंगेश्वर में 12 घंटे चला कृषि महाविद्यालय का संग्राम पर मीडिया ने कलेक्टर से मांगा जवाब तो बोले मैं कोई जवाब नहीं दूंगा तुम मुझे क्या सपोर्ट करते हो ?

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!