हिमांशु साँगाणी
थाना छुरा भ्रमण 2025 के तहत एकलव्य स्कूल कोसमबुडा के विद्यार्थियों ने पुलिसिंग और सुरक्षा व्यवस्था की नज़दीकी जानकारी प्राप्त की।
थाना छुरा भ्रमण 2025: स्कूली बच्चों ने जाना पुलिसिंग का असली चेहरा
गरियाबंद थाना छुरा भ्रमण 2025 के तहत एकलव्य स्कूल कोसमबुडा के विद्यार्थियों ने एक विशेष शैक्षणिक यात्रा की, जो न केवल रोमांचक रही बल्कि ज्ञानवर्धक भी। छात्रों के साथ शिक्षकगण की उपस्थिति में इस भ्रमण का आयोजन किया गया।

थाना छुरा भ्रमण
एकलव्य स्कूल कोसमबुडा के विद्यार्थियों ने किया थाना छुरा का शिक्षाप्रद दौरा
विद्यार्थियों ने थाना के विभिन्न कक्षों—मोहर्रिर कक्ष, विवेचक कक्ष, मालखाना, महिला एवं बाल कक्ष, सशस्त्रागार, CCTNS कक्ष और थाना प्रभारी कक्ष का अवलोकन किया। थाना प्रभारी ने बच्चों को पुलिस की दैनिक दिनचर्या, FIR की प्रक्रिया, पुलिस कार्यवाही, और अपराध नियंत्रण से जुड़ी बारीक जानकारियाँ दीं।

थाना छुरा भ्रमण 2025 में मिली पुलिस पदक्रम, सुरक्षा, साइबर क्राइम और ट्रैफिक नियमों की जानकारी
इसके साथ ही गुड टच-बेड टच, साइबर क्राइम से बचाव, और यातायात नियमों पर भी विस्तार से समझाया गया। बच्चों को यह भी बताया गया कि पुलिस न केवल अपराध रोकती है बल्कि समाज की रक्षक और विश्वासपात्र भी होती है।
छात्रों को पुलिस पदक्रम, रिपोर्ट लिखने की प्रक्रिया, और कानून व्यवस्था के प्रति जनभागीदारी का महत्व भी बताया गया। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए जीवनभर याद रखने वाला अनुभव साबित हुआ।
और भी खबरें देखे….. गरियाबंद में पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई