गरियाबंद रक्तदान त्योहार 215 लोगों ने दिया रक्त,जिला अस्पताल में हुआ आयोजन,ब्रम्हकुमारी आश्रम और ब्लड डोनर ग्रुप ने किया आयोजन ।

Photo of author

By Himanshu Sangani

हिमांशु साँगाणी पैरी टाईम्स 24×7 डेस्क गरियाबंद

गरियाबंद रक्तदान त्योहार 215 लोगों ने दिया रक्त गरियाबंद में रक्तदान महोत्सव का अनोखा नज़ारा गरियाबंद जिला अस्पताल में 215 लोगों ने रक्तदान कर रचा इतिहास। जनपद अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष से लेकर पुलिस जवान और छात्रावास के युवाओं तक, हर वर्ग शामिल। कई रेयर ग्रुप डोनर भी पहुंचे। आयोजन ब्रह्माकुमारी विश्व विद्यालय व गरियाबंद ब्लड डोनर ग्रुप द्वारा किया गया।

गरियाबंद त्योहारों में अक्सर मिठाइयों और सजावट की चर्चा होती है, लेकिन इस बार गरियाबंद ने एक ऐसा त्योहार मनाया जिसमें मिठास इंसानियत की थी और सजावट खून की लाल थैलियों की कतारों से हुई। रविवार को जिला अस्पताल गरियाबंद में आयोजित रक्तदान महोत्सव ने पूरे शहर को रोमांचित कर दिया। इस कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हुए। जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पालिका उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, पुलिस विभाग के जवान, उप जेल के जवान, नशा मुक्ति केंद्र के सदस्य और छात्रावास के युवा सबने कंधे से कंधा मिलाकर इस अनोखे खून के पर्व में हिस्सा लिया।

गरियाबंद रक्तदान त्योहार 215 लोगों ने दिया रक्त

गरियाबंद रक्तदान त्योहार 215 लोगों ने दिया रक्त

गरियाबंद रक्तदान त्योहार 215 लोगों ने दिया रक्त और रेयर ग्रुप डोनर की मौजूदगी

कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि रही कि कुल 215 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इसमें कई रेयर ग्रुप के ब्लड डोनर भी शामिल हुए, जिससे अब जिला अस्पताल की ब्लड बैंक को मजबूती मिलेगी और गंभीर मरीजों को समय पर मदद मिल सकेगी।

आयोजन के पीछे की सोच

यह रक्तदान महोत्सव ब्रह्माकुमारी विश्व विद्यालय और गरियाबंद ब्लड डोनर ग्रुप के संयुक्त प्रयास से आयोजित हुआ। आयोजकों का कहना है कि रक्तदान सिर्फ जरूरतमंद की मदद नहीं है, बल्कि यह समाज में जागरूकता फैलाने और इंसानियत को जिंदा रखने का सबसे बड़ा पर्व है।

लोगों का उत्साह और संदेश

फर्स्ट टाइम ब्लड डोनेट करने वाले पुरन साहू प्रधान आरक्षक ने मुस्कुराते हुए कहा आज मुझे लगा कि मैंने सच में किसी की जिंदगी में रोशनी भर दी। वहीं युवा डोनर्स ने इसे सेल्फी विद ब्लड बैग का नया ट्रेंड बना दिया। सोशल मीडिया पर तस्वीरें और पोस्ट जमकर वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें…… गरियाबंद अस्पताल कांड गार्ड के इंजेक्शन केस पर हाईकोर्ट की एंट्री अब क्या होगा आगे जाने पूरा मामला ।

कृपया शेयर करें

अधिमान्य पत्रकार गरियाबंद

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!