गरियाबंद जिला पंचायत चुनाव 2025: इस पार्टी की प्रत्याशी ने मारी बाजी, अब अध्यक्ष पद के लिए रस्साकस्सी ?

Photo of author

By Himanshu Sangani

हिमांशु साँगाणी

गरियाबंद जिला पंचायत चुनाव 2025 में क्षेत्र क्रमांक 1 सबसे चर्चित सीट बन गई थी। कल तक इस सीट पर जबरदस्त सस्पेंस बना हुआ था—भाजपा और कांग्रेस दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे थे, समर्थकों में जश्न का माहौल था, लेकिन प्रशासन की चुप्पी ने सस्पेंस बढ़ा दिया था।

लेकिन अब इस सस्पेंस पर पूरी तरह से विराम लग गया है। प्रशासन ने आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है कि भाजपा प्रत्याशी नंदिनी कोमल ढीढी ने इस सीट पर 27 मतों से जीत दर्ज कर ली है। कांग्रेस की होमा देवी सांग को 9576 मत मिले तो भाजपा की नंदिनी कोमल ढीढी को 9603 मत मिले है

क्षेत्र क्रमांक 11 से भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़े देशबंधु नायक ने 136 मतों से जीत दर्ज की

बीजेपी की जीत के साथ बदला समीकरण!

गरियाबंद जिला पंचायत चुनाव 2025 में इस जीत के बाद भाजपा की स्थिति और मजबूत हो गई है।

अब 11 में से 7 सीटें भाजपा के खाते में जा चुकी हैं।

कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट मिली है।

3 निर्दलीय प्रत्याशी भी जीतकर आए हैं।

इसका सीधा असर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव पर पड़ेगा, जहां भाजपा को अब किसी भी समर्थन की जरूरत नहीं रहेगी।

देखे सूची

अब अध्यक्ष पद पर भाजपा में ही रस्साकशी!

गरियाबंद जिला पंचायत चुनाव 2025 के नतीजों के बाद अब अध्यक्ष पद के लिए भाजपा में ही घमासान शुरू हो गया है।

अब सवाल यह है कि क्या भाजपा संगठन गौरी शंकर कश्यप को अपना उम्मीदवार बनाएगी, या ताज़ा-ताज़ा विजेता बनीं नंदिनी कोमल ढीढी की दावेदारी मजबूत होगी?

क्या इस बार भी चलेगा विधानसभा का ‘अल्टरनेट ऑप्शन

गरियाबंद जिला पंचायत चुनाव 2025 में अब तक दो विधानसभा से एक एक बार दो महिला अध्यक्ष चुनी जा चुकी हैं—

पहली श्वेता शर्मा, भाजपा से जो राजिम विधानसभा क्षेत्र से थीं और अध्यक्ष बनी थी

दूसरी स्मृति ठाकुर, कांग्रेस से जो देवभोग विधानसभा क्षेत्र से थीं और अध्यक्ष बनी थी

अब सवाल यह है कि क्या तीसरी बार फिर से राजिम क्षेत्र से ही जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगा? अगर ऐसा होता है, तो नंदिनी कोमल ढीढी की दावेदारी मजबूत हो सकती है

कल तक था जबरदस्त सस्पेंस, अब भाजपा में जश्न का माहौल

कल तक इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे थे।

भाजपा ने कहा था कि नंदिनी कोमल ढीढी 142 वोटों से जीती हैं।

कांग्रेस ने कहा था कि रिकाउंटिंग के बाद होमा देवी सॉन्ग 29 वोटों से जीती हैं।

लेकिन प्रशासन ने किसी भी तरह की रिकाउंटिंग से इंकार करते हुए भाजपा प्रत्याशी की 27 मतों से जीत की पुष्टि कर दी।

अब आगे क्या?

क्या गौरी शंकर कश्यप को भाजपा का समर्थन मिलेगा, या नंदिनी कोमल ढीढी अध्यक्ष पद की रेस में आगे निकलेंगी?

क्या भाजपा के अंदर अध्यक्ष पद को लेकर कोई नया सियासी दंगल शुरू होगा?

क्या निर्दलीय विजेताओं की भूमिका इस चुनाव में अहम होगी?

क्या इस बार भी ‘अल्टरनेट ऑप्शन’ चलेगा और राजिम क्षेत्र से ही अध्यक्ष बनेगा?

अब गरियाबंद जिला पंचायत चुनाव 2025 के नतीजों के बाद राजनीति और दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। भाजपा ने आठ सीटें जीतकर पहले ही बढ़त बना ली है, अब देखना यह होगा कि पार्टी अपने अगले अध्यक्ष के रूप में किसे चुनती है। सभी की नजरें अब आने वाले फैसले पर टिकी हैं!

कृपया शेयर करें

अधिमान्य पत्रकार गरियाबंद

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!