गरियाबंद नगर पालिका चुनाव: सुबह 10 बजे तक 18.18% मतदान, वोटिंग में दिखा जोश, पहली बार हो रहा नगर पंचायत कोपरा और देवभोग के लिए मतदान ।

Sangani

By Sangani

हिमांशु साँगाणी

गरियाबंद। गरियाबंद नगर पालिका चुनाव में सुबह से ही मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोग सुबह-सुबह मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मौसम का मिजाज भले ही सामान्य हो, लेकिन वोटरों का जोश चरम पर है।

विशेष बात यह रही कि कई वरिष्ठ नागरिक और शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे लोग भी लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने पहुंचे। 74 वर्षीय दयानिधि तिवारी ने स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद अपने पुत्र के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। उनकी प्रतिबद्धता ने अन्य मतदाताओं को भी प्रेरित किया।
एक नगर पालिका एवं 5 नगर पंचायत में हो रहे मतदान

दो घंटे में 21.63 प्रतिशत मतदान हुआ

गरियाबंद में 18.18 प्रतिशत

राजिम में ..19.37

फिंगेश्वर में 15.55

छुरा में …20.48

कोपरा में 28.27

देवभोग में .. 27.37 हुआ मतदान

सुबह 10:00 बजे तक नगर पालिका चुनाव में कुल 18.18 प्रतिशत मतदान संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी के अनुसार, मतदान केंद्रों पर व्यवस्था सुचारू है और वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।

मतदाताओं में महिलाओं और युवाओं की भी अच्छी-खासी भागीदारी दिख रही है। स्थानीय नागरिक अपने नगर के विकास के लिए सही प्रतिनिधि चुनने को लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं।

चुनावी मुकाबला दिलचस्प
गौरतलब है कि नगर पालिका परिषद के इस चुनाव में कांग्रेस के गैंद लाल सिंह और भाजपा के रिखीराम यादव के बीच सीधी टक्कर है। मतदान के रुझानों को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं, और मतदाताओं की भागीदारी से चुनावी मुकाबला और रोचक हो गया है।

मतदान प्रक्रिया शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके बाद मतगणना की तैयारी शुरू होगी। अब देखना होगा कि किसके सिर पर जीत का ताज सजेगा।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!