राजिम कुंभ कल्प में भक्ति कम,भ्रष्टाचार का शोर ज्यादा,आयोजन के दौरान शराब दुकान बंद का आदेश जारी नही करने को लेकर बिफरे , पूर्व विधायक।

Sangani

By Sangani

संपादक पैरी टाईम्स 24×7 डेस्क गरियाबंद

राजिम कुंभ कल्प मेले की धीमी तैयारी और शराब दुकान बंदी को लेकर पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल ने सरकार को घेरा,मीना बाजार और धान खरीदी में बड़े भ्रष्टाचार के आरोप

गरियाबंद छत्तीसगढ़ के प्रयागराज राजिम में आयोजित होने वाले राजिम कुंभ कल्प मेला 2026 के शुरू होने में महज 48 घंटे बचे हैं, लेकिन जमीन पर तैयारियों की जगह केवल सियासी घमासान और प्रशासनिक लापरवाही नजर आ रही है। पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल ने कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार और जिला प्रशासन की नींद उड़ा दी है।

राजिम कुंभ कल्प

राजिम कुंभ कल्प में आस्था या शराब का बोलबाला ?

अमितेश शुक्ल ने सीधे मुख्यमंत्री और प्रशासन पर हमला बोलते हुए पूछा कि क्या यह कुंभ है या कुछ और ? उन्होंने कहा,हमारी सरकार (कांग्रेस) के समय 15 दिनों तक शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहती थीं ताकि मेले की पवित्रता बनी रहे। लेकिन इस बार प्रशासन मौन है। क्या सरकार श्रद्धालुओं के बजाय शराब प्रेमियों का स्वागत करना चाहती है?

मीना बाजार और टेंडर का खेल जनता की जेब पर डाका ?

मीना बाजार के ठेके की आती है। शुक्ल ने आरोप लगाया है कि इस बार मीना बाजार का ठेका कौड़ियों के भाव देने का दावा करने वाली सरकार सोने के भाव पर दे रही है।

सवाल क्या महंगे टेंडर का बोझ आम जनता और बच्चों के झूलों पर पड़ेगा?

संदेह क्या इस महंगे ठेके के पीछे किसी खास को फायदा पहुँचाने की सेटिंग है?

धान खरीदी में 27 करोड़ का सुखत घोटाला

अमितेश शुक्ल यहीं नहीं रुके, उन्होंने कुंडेल भाठा धान खरीदी केंद्र का कच्चा चिट्ठा खोलते हुए बताया कि पिछले साल 88 हजार क्विंटल धान को सुखत बता दिया गया।
88 हजार क्विंटल धान गायब होना मतलब सीधे 27 करोड़ रुपये की चपत, सरकार की नाक के नीचे इतना बड़ा खेल हो गया और अधिकारी चैन की बंशी बजा रहे हैं। अमितेश शुक्ल

प्रशासन की कछुआ चाल और भाजपा का नाम बदलो अभियान

अमितेश शुक्ल ने तीखा तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने राजिम माघी पुन्नी मेला का नाम बदलकर कुंभ कल्प तो कर दिया, लेकिन उसकी भव्यता को खत्म कर दिया है। मेले की तैयारी इतनी धीमी है कि लग रहा है प्रशासन उद्घाटन के दिन भी झाड़ू ही लगाता रहेगा।
राजिम कुंभ कल्प मेले की धीमी तैयारी और शराब दुकान बंदी को लेकर पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल ने सरकार को घेरा मीना बाजार और

भाजपा की उपलब्धि,शराब बेचने में राज्य सबसे आगे

राजिम कुंभ कल्प मेले के आगाज से पहले जिले की सियासत गरमा गई है पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल ने शराब दुकान बंदी, मीना बाजार टेंडर और 27 करोड़ के धान घोटाले को लेकर प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं इसके अलावा उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर शराब बिक्री को लेकर भी सवाल खड़े किए है उन्होंने कहा कि भरतीय जनता पार्टी के कार्यकाल शराब बिक्री को लेकर ही विकास हुआ है और प्रदेश को इसमें सबसे ज्यादा शराब बेचने में उपलब्धि मिली है ।

यह भी पढ़ें…गरियाबंद में गणतंत्र दिवस पर उड़ी प्रोटोकॉल की धज्जिया, मंत्री जी को मिला ठंडा सत्कार, पत्रकार का सम्मान के नाम पर अपमान ?

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!