संपादक पैरी टाईम्स 24×7 डेस्क गरियाबंद
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शराब बिक्री,सुखचंद बेसरा ने पूछा क्या छत्तीसगढ़ में शराब के पैसे से मिल रहा महतारी वंदन का लाभ? पढ़ें सनसनीखेज आरोप पैरी टाईम्स पर।
गरियाबंद छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज सियासी बारूद फट गया, गरियाबंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने भाजपा सरकार की नीति पर सवाल हुए उसे शराब प्रेमी सरकार करार दिया। बेसरा ने एक ऐसा सवाल उठाया है जिसने न सिर्फ सरकार की नैतिकता पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि पूरे प्रदेश में नई बहस छेड़ दी है।

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भी शराब परोस रही भाजपा आखिर इतनी नफरत क्यों?
सुखचंद बेसरा ने कड़े शब्दों में कहा कि भाजपा का गांधी विरोधी चेहरा अब बेनकाब हो रहा है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा बहुत शर्मनाक बात है 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है, जिस दिन पूरा देश मौन रखता है, उस दिन छत्तीसगढ़ में शराब की दुकानों पर जश्न मनेगा ? क्या भाजपा ने गांधी जी के नाम वाली योजनाओं को सिर्फ इसलिए बदला क्योंकि उन्हें गांधी के आदर्शों से नफरत है?
महतारी वंदन पर कांग्रेस का सर्जिकल स्ट्राइक
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने शराब के राजस्व और महतारी वंदन योजना से जोड़ दिया। उन्होंने पूछा क्या प्रदेश की माताओं-बहनों के खाते में जाने वाला पैसा शुष्क दिवस पर बेची गई शराब से आ रहा है? क्या भाजपा छत्तीसगढ़ को शराब का गढ़ बनाने पर तुली है? मांस-मटन की दुकानें बंद और शराब चालू यह कैसा पाखंड है?
पवित्र त्योहारों पर भी नशा परोसने की तैयारी
बेसरा ने कहा उन्हें जानकारी मिल रही है कि भाजपा सरकार अब होली और जन्माष्टमी जैसे पवित्र त्योहारों पर भी शराब परोसने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में शुष्क दिवस (Dry Day) की एक मर्यादा थी, जिसे भाजपा ने राजस्व के लालच में मिट्टी में मिला दिया है।
बेसरा के भाजपा से 5 सवाल
1.गांधी की पुण्यतिथि पर शराब की दुकानें क्यों खुली रहीं?
2.क्या योजनाओं के लिए बजट शराब की बोतलों से निकाला जा रहा है?
3.शुष्क दिवसों की संख्या में कटौती किसके इशारे पर हुई?
4.क्या भाजपा के लिए गांधीवादी सिद्धांत केवल दिखावा हैं?
5.क्या छत्तीसगढ़ को नशा मुक्त बनाने का वादा सिर्फ चुनावी जुमला था?
शराब बिक्री पर पहले पायदान पर राज्य
वही सुखचंद बेसरा ने शराब बिक्री पर छत्तीसगढ़ राज्य के पहले पायदान पर पहुंचने को लेकर भी तंज करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सरकार में राज्य किसी भी कार्य को लेकर पहले नंबर पर नहीं है भाजपा सरकार की इन नीतियों के चलते छत्तीसगढ़ राज्य शराब बिक्री में पहले पायदान पर पहुंच चुका है ।