शराबबंदी नहीं शराबधंधेबंदी सहायक जिला आबकारी अधिकारी दीवान साहब और हंटर गैंग पर लगा भ्रष्टाचार का जाम जांच की मांग ।

Sangani

By Sangani

संपादक पैरी टाईम्स 24×7 डेस्क गरियाबं

शराबबंदी नहीं शराबधंधेबंदी सहायक जिला आबकारी अधिकारी लालजी दीवान पर शराब में पानी मिलाने अवैध बिक्री और शासकीय वाहन के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगा है वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ने आबकारी मंत्री और आयुक्त को शिकायत कर दीवान साहब के भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

गरियाबंद छत्तीसगढ़ क्या आपने कभी सुना है कि किसी सरकारी अधिकारी की ड्यूटी नहीं बल्कि उनका होमटाउन ही उनका असली कार्यक्षेत्र बन जाए गरियाबंद जिले में कुछ ऐसा ही अद्भुत मामला सामने आया है सहायक जिला आबकारी अधिकारी ADOE के पद पर तैनात श्रीमान लालजी दीवान इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं आरोप है कि दीवान साहब ने अपनी सरकारी कुर्सी का इस्तेमाल एक निजी शराबसाम्राज्य खड़ा करने में किया है

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता तरुण ठाकुर ने एक शिकायत पत्र जारी कर दीवान साहब और उनके समन्वयक उर्फ ईगल हंटर Eagle Hunter गैंग पर सनसनीखेज भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं इस शिकायत ने गरियाबंद की राजनीति और प्रशासन दोनों में फुलबोतल जैसा उबाल ला दिया है

शराबबंदी नहीं शराबधंधेबंदी

शराबबंदी नहीं शराबधंधेबंदी पानी मिलाओ दाम बढ़ाओ दीवान साहब का सीक्रेट मिक्सोलॉजी

​शिकायत के अनुसार दीवान साहब गरियाबंद मुख्यालय से सिर्फ 25 किलोमीटर दूर अपने मूल गांव सरकड़ा तहसील छुरा से ही अपना ऑपरेशन चला रहे हैं उनके प्रभार क्षेत्र की शराब दुकानों छुरा और राजिम में एक खास तरह का मिक्सोलॉजी Mixology चल रहा है अनाधिकृत स्टाफ दीवान साहब ने समन्वयकों के साथ मिलकर अपने रिश्तेदार और जानपहचान वालों को दुकानों पर बिना किसी नौकरनामा परिचय पत्र या गणवेश के काम पर लगा रखा है

होम टाउन का उठा रहे फायदा ?

दुकान बनी टेस्टिंग लैब इन अनाधिकृत कर्मचारियों का मुख्य कार्य है शराब में पानी की मिलावट करना और फिर उसे अधिक दरों पर बेचना आरोप है कि यह सीक्रेट धंधा लाखों का वारान्यारा कर रहा हैगांवगांव में होम डिलीवरी इतना ही नहीं दीवान साहब पर कोचियों अवैध शराब विक्रेताओं के माध्यम से गांवगांव में शराब की अवैध बिक्री करवाकर हफ्ता वसूली करने का भी आरोप है ठाकुर जी ने जनता में जनाक्रोश व्याप्त होने की बात कही है

युक्तियुक्तकरण या पैसा युक्तिकरण

​शिकायत में यह भी बताया गया है कि दीवान साहब ने युक्तियुक्तकरण Rationalization के बहाने पुराने अनुभवी कर्मचारियों को जबरन हटाकर उनकी जगह पैसे लेकर नए लोगों की भर्ती की है लगता है दीवान साहब के लिए यह पदस्थापना नहीं बल्कि अर्थव्यवस्थापना का मामला है

सरकारी गाड़ी बनी सरपंच पति की टैक्सी

​दीवान साहब की पत्नी ग्राम पंचायत सरकड़ा की सरपंच हैं शिकायत में एक और हास्यास्पद लेकिन गंभीर आरोप लगाया गया है दीवान साहब आबकारी विभाग की शासकीय गाड़ी का दुरुपयोग कर रहे हैं रोजाना अपडाउन सरकारी गाड़ी का उपयोग घर से दफ्तर और दफ्तर से घर आनेजाने के लिए किया जा रहा है निजी और पंचायत कार्य इससे भी आगे बढ़कर इस गाड़ी का इस्तेमाल निजी और यहां तक कि सरपंच के पंचायत कार्यों में भी किया जा रहा है ड्राइवर का वीआरएस जब सरकारी ड्राइवर छुट्टी पर होता है तो शराब दुकान के कर्मचारी गोलू गुप्ता को ही शासकीय वाहन चालक बना दिया जाता है यानी दुकान का काम हो या गाड़ी चलाना ऑल इन वन सर्विस ।

पुराना रिकॉर्ड चीख चीख कर दे रहा गवाही

​लालजी दीवान का पिछला रिकॉर्ड भी शिकायतों से भरा रहा है धमतरी में पानी कांड पूर्व में धमतरी जिले की भखारा दुकान में भी शराब में पानी मिलावट के आरोप पर रायपुर की आबकारी टीम ने उन पर कार्रवाई कर चुकी है मुंगेली और गरियाबंद मुंगेली में भी वे शिकायतों से सुर्खियों में रहे गरियाबंद में भी 201719 के दौरान उपनिरीक्षक पद पर रहते हुए दुकानों में गंभीर अनियमितताएं पाई गई थीं

भाजपा नेता ने मंत्री और आयुक्त से की शिकायत

​पप्पु ठाकुर ने मांग की है कि लालजी दीवान और उनके समन्वयक ईगल हंटर के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच की जाए और उचित कार्यवाही की जाए इस पूरे मामले की शिकायत आबकारी मंत्री और आबकारी आयुक्त को भी की गई है इस पूरे शराबघोटाले के साथ शराब दुकान छुरा का वीडियो फुटेज और फोटो दिनांक 13112025 का भी शिकायत के साथ संलग्न किया गया है जो इस जांच में एक महत्वपूर्ण गवाह बन सकता है

यह भी पढ़ें…. लाइफ थ्रेटनिंग जांच की स्पीड 30 दिन बाद खुली सरकारी आँख नकली कफ सिरप स्कैंडल में विवेचना एक्सप्रेस की धीमी रफ़्तार पर उठते सवाल… कौन देगा जवाब ?

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!