खौफ में खनन माफिया, गरियाबंद खनिज विभाग की सुपर-फास्ट रेड, आधी रात को क्या हुआ ?

Sangani

By Sangani

खौफ में खनन माफिया गरियाबंद में खनिज विभाग की ताबड़तोड़ रेड,पैरी टाइम्स की खबर के बाद इस रेत खदान से 2 चैन माउंटेन मशीनें जब्त,माफियाओं में मचा हड़कंप, पढ़ें पूरी खबर पैरी टाईम्स पर।

गरियाबंद में अवैध रेत खनन माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है,जब पूरा शहर सो रहा था, तब फिंगेश्वर पुलिस और खनिज विभाग की टीम ने एक साथ मिलकर माफियाओं के काले साम्राज्य पर धावा बोल दिया।

​इस अचानक हुई छापेमारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरी इनसाइड स्टोरी!

खौफ में खनन माफिया

खौफ में खनन माफिया,रात के अंधेरे में छापा, 2 चैन माउंटेन मशीनें जब्त

​लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खनिज विभाग और फिंगेश्वर पुलिस की संयुक्त टीम ने देर रात हथखोज रेत खदान पर दबिश दी। वहां अवैध उत्खनन में धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रही दो भारी-भरकम चैन माउंटेन मशीनों को सील कर दिया गया और फिंगेश्वर थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।

​अधिकारियों की इस आक्रामक कार्रवाई के बाद गरियाबंद के सभी अवैध रेत घाटों पर सन्नाटा पसर गया है और काम पूरी तरह ठप हो गया है।

पैरी टाइम्स की खबर का असर

​इस पूरी कार्रवाई की नींव कुछ दिनों पहले ही पड़ गई थी। स्थानीय मीडिया ‘पैरी टाइम्स’ ने हथखोज में हो रहे बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मीडिया में खबर आते ही प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया।

​नतीजा यह हुआ कि देर रात खनिज विभाग के अफसरों ने खुद मैदान संभाल लिया और मौके पर जाकर माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

इन इलाकों में भी चल रहा था अवैध खेल कार्रवाई के बाद खदाने बंद

​जांच में यह भी सामने आया है कि सिर्फ हथखोज ही नहीं, बल्कि गरियाबंद के कई अन्य इलाकों में भी रात के सन्नाटे का फायदा उठाया जा रहा था:

  • ​नागझर
  • ​चौबेबांधा
  • ​पिताइबन्ध

​इन सभी जगहों पर रात में मशीनों के जरिए अवैध उत्खनन की खबरें थीं, जिन पर अब विभाग की पैनी नजर है। सूत्रों के अनुसार एकाध खादा को छोड़ फिलहाल वर्तमान में सभी खदाने बंद है इस ताबड़तोड़ एक्शन के बाद माफियाओं में जबरदस्त खौफ का माहौल है।

यह भी पढ़ें…छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल CGBSE 12वीं हिंदी का पेपर लीक, परीक्षा निरस्त, अब इस दिन होगा एग्जाम ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!