रिपोर्टर पैरी टाईम्स 24×7 डेस्क गरियाबंद
गरियाबंद में सनसनीखेज मामला। कोर्ट कर्मचारी 47 वर्षीय कामता साहनी ने जनपद पंचायत के पास फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस जांच में जुटी।
गरियाबंद: जिला मुख्यालय गरियाबंद से आज एक बेहद दुखद और सनसनीखेज खबर सामने आई है। जनपद पंचायत कार्यालय के पास एक व्यक्ति का शव फांसी पर लटका हुआ मिला है। मृतक की पहचान कोर्ट (न्यायालय) के कर्मचारी (प्यून) के रूप में की गई है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

गरियाबंद कोर्ट के पास आत्महत्या क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम कामता साहनी है, जिनकी उम्र 47 वर्ष बताई जा रही है। कामता साहनी देवभोग न्यायालय में प्यून (चपरासी) के पद पर कार्यरत था मगर पिछले 7-8 माह से अनुपस्थित था और मुख्यालय में ही रह रहा यह अंदेशा जताया जा रहा है कि उन्होंने देर रात किसी समय जनपद पंचायत कार्यालय के पास यह आत्मघाती कदम उठाया और फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना की जानकारी लगते ही सिटी कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर कोर्ट कर्मचारी कामता साहनी ने आत्महत्या क्यों की। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।


