राष्ट्रीय एकता पदयात्रा गरियाबंद में 7 नवंबर को ट्रैफिक रहेगा ठप छुरा रोड से कोचबाय तक रहेगा ब्लॉक ।

Sangani

By Sangani

राष्ट्रीय एकता पदयात्रा गरियाबंद में 7 नवंबर को ट्रैफिक रहेगा ठप राष्ट्रीय एकता पदयात्रा के चलते सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक छुरा रोड से कोचबाय तक ट्रैफिक रहेगा ब्लॉक। जानिए वैकल्पिक रूट और प्रशासन की तैयारी पढ़े पूरी खबर पैरी टाईम्स पर।

गरियाबंद अगर आप 7 नवंबर को गरियाबंद शहर या छुरा रोड की ओर निकलने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा संभल जाइए! प्रशासन ने राष्ट्रीय एकता पदयात्रा के मद्देनज़र सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक छुरा रोड गरियाबंद से कोचबाय तक ट्रैफिक पूरी तरह ब्लॉक करने का ऐलान किया है। यानी पांच घंटे तक सड़क पर पहिए थम जाएंगे और शहर एकता के रंग में रंगा नज़र आएगा।

राष्ट्रीय एकता पदयात्रा गरियाबंद

राष्ट्रीय एकता पदयात्रा गरियाबंद नागबुड़ा से शुरू होकर गांधी मैदान तक पहुंचेगी पदयात्रा

यह ऐतिहासिक राष्ट्रीय एकता पदयात्रा ग्राम नागबुड़ा से प्रारंभ होकर गांधी मैदान गरियाबंद में अपने समापन बिंदु तक पहुंचेगी। इस दौरान सैकड़ों प्रतिभागी और अधिकारी एकता, शांति और भाईचारे का संदेश लेकर कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। गरियाबंद की गलियों में नारे, बैंड और उत्साह की गूंज रहेगी।

इन रास्तों से जाएं, वरना फंस जाएंगे ट्रैफिक में!

प्रशासन ने नागरिकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्गों की घोषणा की है। बारूला की ओर जाने वाले वाहनों को कोचबाय,मालगांव,गरियाबंद मार्ग से भेजा जाएगा। वहीं छुरा क्षेत्र की ओर से आने-जाने वाले वाहनों के लिए कोचबाय,बेहराबुड़ा,मालगांव गरियाबंद का रूट तय किया गया है। कोकड़ी से आने वालों के लिए तंवरबहरा केशोडाहर,गरियाबंद मार्ग खुला रहेगा। जबकि गरियाबंद से छुरा की ओर जाने वाले वाहनों को मालगांव,कोचबाय,छुरा होकर जाना होगा।

नागबुड़ा से नाहरगांव मार्ग भी रहेगा पूरी तरह बंद

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नागबुड़ा से नाहरगांव मार्ग भी पदयात्रा के दौरान पूरी तरह ब्लॉक रहेगा। इसलिए नागरिकों से अपील की गई है कि वे यात्रा के समय अपने रूट पहले से तय कर लें और गैरजरूरी यात्रा से बचें। इस बीच, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। पुलिस जवान पूरे रूट पर तैनात रहेंगे ताकि एकता पदयात्रा शांति और अनुशासन के साथ सम्पन्न हो सके।

एकता के रंग के साथ ट्रैफिक की भी परीक्षा

गरियाबंद में कल एकता के रंग के साथ ट्रैफिक की परीक्षा भी होगी देखना होगा कि प्रशासन की प्लानिंग लोगों की यात्रा को कितना आसान बनाती है।

यह भी पढ़ें…गरियाबंद में धान तस्करी का महाखेल शुरू प्रशासन वेट एंड वॉच आसन में लीन, तस्कर बोले मुहूर्त शुभ है ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!