सैफ अली खान पर हमले के संदिग्ध आरोपी को छत्तीसगढ़ से किया गिरफ्तार, मुंबई पुलिस जल्द पहुंचेगी मामले की जांच के लिए ।

Sangani

By Sangani

हिमांशु साँगाणी गरियाबंद

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित घर में चाकू से हमला करने वाले संदिग्ध को पुलिस ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई पुलिस की टीम फिलहाल दुर्ग के लिए रवाना हो चुकी है ताकि संदिग्ध की पहचान की जा सके।

क्या है मामला?
गुरुवार रात करीब 2:30 बजे सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर एक हमलावर ने जानलेवा हमला किया। इस घटना में सैफ को गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी सर्जरी चल रही है।

कैसे पकड़ा गया संदिग्ध?
सूत्रों के मुताबिक, दुर्ग रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने मुंबई से हावड़ा जाने वाली ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया। संदिग्ध की पहचान आकाश के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी ट्रेन में सवार हो सकता है। ट्रेन के दुर्ग पहुंचने पर उसे हिरासत में ले लिया गया। हालांकि अभी तक मुंबई पुलिस ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि यह वही आरोपी है या नहीं ।

क्या मुंबई पुलिस की जांच से होगा खुलासा?
मुंबई पुलिस की टीम अब दुर्ग पहुंचकर आरोपी की पुष्टि करेगी कि क्या यह वही शख्स है जिसने सैफ अली खान पर हमला किया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी हमले के बाद मुंबई से भागने की फिराक में था।

आगे क्या?
इस हाई-प्रोफाइल केस में पुलिस की हर एक कार्रवाई पर नजरें टिकी हुई हैं। क्या यह गिरफ्तारी सही आरोपी की है या मामला और उलझेगा? सैफ अली खान की तबीयत में सुधार हो रहा है, लेकिन यह घटना उनके फैंस और बॉलीवुड में चिंता का विषय बनी हुई है।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!