चूल्हा बेचने आया शैतान महिला से की छेड़छाड़… फरार होने के बाद मैनपुर पुलिस ने धर दबोचा ।

Sangani

By Sangani

हिमांशु साँगाणी पैरी टाइम्स 24×7 डेस्क गरियाबंद

चूल्हा बेचने आया शैतान महिला से की छेड़छाड़ मैनपुर के छुईया गांव में गैस चूल्हा बेचने के बहाने महिला से छेड़छाड़ कर फरार आरोपी इरफान मीर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला।

गरियाबंद छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में एक महिला के साथ की छेड़छाड़ सनसनीखेज घटना सामने आई है। खुद को गैस चूल्हा विक्रेता बताकर गांव में घुसा एक युवक घर में अकेली महिला को देखकर बेशर्म हरकतों पर उतर आया, लेकिन जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी मौके से फरार हो गया।

चूल्हा बेचने आया शैतान महिला से की छेड़छाड़

चूल्हा बेचने आया शैतान महिला से की छेड़छाड़

चूल्हा बेचने आया शैतान महिला से की छेड़छाड़ पुलिस ने दबोचा

यह घटना मैनपुर थाना क्षेत्र के छुईया गांव की है। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान और लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का नाम इरफान मीर, मूलतः उत्तरप्रदेश निवासी

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान इरफान मीर, निवासी उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। वह गांव-गांव चूल्हा बेचने का झांसा देकर घूम रहा था, लेकिन असल मकसद महिलाओं को निशाना बनाना लग रहा है।

केस दर्ज, मैनपुर पुलिस कर रही गहन पूछताछ

मामले में आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मैनपुर थाना प्रभारी के मुताबिक, यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी किसी संगठित गैंग से जुड़ा है या नहीं।

यह भी पढ़ें……राजधानी में बर्थडे से लौट रहीं लड़कियों पर हमला, एक खिलाड़ी की उंगली काटी रायपुर के महादेव घाट में हैवानियत की हद,देखे वीडियो ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!