गरियाबंद में प्रशासनिक फेरबदल से मचा हलचल,5 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में हुआ बड़ा बदलाव, आखिर किसे कहां भेजा गया? जानिए पूरी खबर। पढ़े पूरी खबर पैरी टाईम्स पर।
गरियाबंद जिले में प्रशासनिक कामकाज को और सुचारू बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने राज्य प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों के कार्यस्थलों में बदलाव किया है। 21 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत संयुक्त कलेक्टर टी.आर. महेश्वरी, विशाल महाराणा, अवंति गुप्ता सहित डिप्टी कलेक्टर नेहा भेड़िया और लोकांश एल्मा को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में 30 सितंबर 2026 को जारी पूर्व कार्यालयीन आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। इसके अनुसार अधिकारियों को आगामी आदेश तक उनके नए पदस्थापना स्थलों पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

गरियाबंद में प्रशासनिक फेरबदल देखे किस अधिकारी को कहां मिली नई जिम्मेदारी?
जारी आदेश के मुताबिक संयुक्त कलेक्टर टी.आर. महेश्वरी को कलेक्टर कार्यालय गरियाबंद से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), देवभोग के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं, राजिम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के रूप में कार्यरत संयुक्त कलेक्टर विशाल महाराणा को संयुक्त कलेक्टर के रूप में कलेक्टर कार्यालय गरियाबंद में नई जिम्मेदारी दी गई है।
इसी तरह संयुक्त कलेक्टर अवंति गुप्ता को कलेक्टर कार्यालय गरियाबंद से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), छुरा बनाया गया है। डिप्टी कलेक्टर नेहा भेड़िया, जो वर्तमान में मैनपुर में एसडीएम के रूप में कार्यरत थीं, उन्हें अब अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), राजिम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं, डिप्टी कलेक्टर लोकांश एल्मा को कलेक्टर कार्यालय गरियाबंद से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मैनपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
देवभोग, छुरा, राजिम और मैनपुर में बदली प्रशासनिक जिम्मेदारी
इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत जिले के चार महत्वपूर्ण अनुविभागों—देवभोग, छुरा, राजिम और मैनपुर—में एसडीएम स्तर पर बदलाव किया गया है। इसके साथ ही कलेक्टर कार्यालय में भी संयुक्त कलेक्टर की जिम्मेदारियों में परिवर्तन किया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह बदलाव प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से किया गया है और संबंधित अधिकारी आगामी आदेश तक अपने नए कार्यस्थल पर कार्य करेंगे।
जिले में हुए इस फेरबदल से विभिन्न अनुविभागों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का नया निर्धारण हुआ है। अब संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने नए पदस्थापना स्थलों पर राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभालनी होगी।