स्कूल पहुंचते ही पुलिस की नजर में आया नाबालिग छात्र, बाइक रोकते ही खुला बड़ा राज,पैरेंट्स को बुलाकर दी सख्त समझाइश ।

Sangani

By Sangani

स्कूल पहुंचते ही पुलिस की नजर में आया नाबालिग छात्र गरियाबंद पुलिस ने सड़क पारसूली स्कूल के पास यातायात चेकिंग की। बिना लाइसेंस बाइक चलाते नाबालिग छात्र को पकड़कर पैरेंट्स को बुलाया और यातायात नियमों की समझाइश दी।

गरियाबंद स्कूल जाने की जल्दी में बाइक दौड़ा रहे एक नाबालिग छात्र को शायद अंदाजा भी नहीं था कि स्कूल के बाहर अचानक पुलिस की चेकिंग उसका इंतजार कर रही है। गरियाबंद जिले के ग्राम सड़क पारसूली स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास पुलिस ने आकस्मिक यातायात चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक स्कूली छात्र बिना ड्राइविंग लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के मोटरसाइकिल चलाते हुए पकड़ा गया।मामला सामने आते ही पुलिस ने कार्रवाई को केवल चालान या चेतावनी तक सीमित नहीं रखा, बल्कि छात्र के माता-पिता को स्कूल परिसर में बुलाकर पूरे मामले की गंभीरता समझाई। पुलिस ने साफ कहा कि नाबालिग बच्चों को वाहन देना उनके जीवन को खतरे में डालने के साथ-साथ कानून की अनदेखी भी है।

स्कूल पहुंचते ही पुलिस की नजर में आया नाबालिग छात्र

स्कूल पहुंचते ही पुलिस की नजर में आया नाबालिग छात्र स्कूल के बाहर अचानक पहुंची पुलिस,

बाइक सवार छात्रों की हुई जांचपुलिस अधीक्षक गरियाबंद के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात नियमों के पालन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने सड़क पारसूली के हायर सेकेंडरी स्कूल के पास अचानक चेकिंग शुरू की।इस दौरान स्कूल आने वाले छात्र-छात्राओं के दोपहिया वाहनों की जांच की गई। पुलिस की नजर ऐसे विद्यार्थियों पर खास तौर पर रही, जो उम्र और लाइसेंस की पात्रता के बिना वाहन चला रहे थे।इसी जांच में एक छात्र बिना ड्राइविंग लाइसेंस मोटरसाइकिल चलाते मिला। इसके बाद पुलिस ने तत्काल उसके पालकों को स्कूल बुलाया।

बच्चों के साथ पालकों की भी हुई काउंसलिंग

पुलिस अधिकारियों ने छात्र और उसके माता-पिता को साथ बैठाकर यातायात नियमों की जानकारी दी। पालकों को समझाया गया कि बच्चों को बाइक या अन्य वाहन देकर सड़क पर भेजना गंभीर जोखिम पैदा कर सकता है।पुलिस ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को वाहन देने के बजाय उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। खासकर नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं देने की सख्त हिदायत दी गई।

चेकिंग के बाद लगी यातायात जागरूकता की पाठशाला

पुलिस की कार्रवाई के बाद स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस टीम ने बच्चों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तीन सवारी से बचने और नाबालिग उम्र में वाहन नहीं चलाने के बारे में समझाया।छात्रों को यह भी बताया गया कि सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही कई बार जिंदगी भर का दर्द दे सकती है। बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।

पुलिस का संदेश बच्चों की सुरक्षा सबसे पहले

गरियाबंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता के साथ-साथ चेकिंग अभियान भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने पालकों से विशेष अपील करते हुए कहा है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाने के लिए न दें ।

यह भी पढ़ें …गरियाबंद वन मंडल को मिला नया मुखिया, मयंक पाण्डेय की हुई पदस्थापना,छत्तीसगढ़ में वन विभाग में बड़ा फेरबदल, कई IFS अधिकारियों के तबादले ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!