गरियाबंद में रविवार को क्या हुआ ? एक के बाद एक 3 हादसे…एक युवक ने तोड़ा दम तो अलग अलग घटनाओं में दो युवक घायल ।

Sangani

By Sangani

गरियाबंद में रविवार को क्या हुआ तीन हादसों ने हड़कंप मचा दिया। भूतेश्वरनाथ मार्ग पर बस पुल से नीचे उतरी, घटारानी वाटरफॉल से युवक गिरा और देवभोग क्षेत्र में ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत हो गई।

गरियाबंद रविवार का दिन गरियाबंद जिले और आसपास के इलाकों में हादसों के नाम रहा। अलग-अलग जगहों पर हुई तीन घटनाओं ने लोगों को झकझोर दिया। भूतेश्वरनाथ मार्ग पर बस हादसा, घटारानी वाटरफॉल में युवक के गिरने और देवभोग क्षेत्र से लगे ओडिशा में ट्रैक्टर के नीचे दबने से युवक की मौत की घटनाओं से दिनभर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

गरियाबंद में रविवार को क्या हुआ

गरियाबंद में रविवार को क्या हुआ भूतेश्वरनाथ मार्ग पर पुल से नीचे उतरी बस, बाल-बाल बचे यात्री

रविवार को सबसे पहले हादसा गरियाबंद के प्रसिद्ध भूतेश्वरनाथ मार्ग पर हुआ। रायपुर से श्रद्धालुओं को लेकर आई एक बस पुल पर साइड देने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। हादसे के दौरान सड़क किनारे खड़ा एक व्यक्ति इसकी चपेट में आकर घायल हो गया।
हालांकि राहत की बात यह रही कि बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। बस के सड़क से नीचे उतरने के बाद मार्ग पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभालते हुए जाम खुलवाया।

घटारानी वाटरफॉल में ऊपर से गिरा युवक, मचा हड़कंप

दूसरा हादसा घटारानी वाटरफॉल में हुआ। जानकारी के मुताबिक एक युवक वाटरफॉल के ऊपरी हिस्से में पहुंच गया और अचानक नीचे गिर गया। युवक के नीचे गिरते ही मौके पर मौजूद पर्यटकों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक के नशे की हालत में ऊपर जाने की बात सामने आई है। हादसे के बाद युवक बेहोश हो गया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को रेस्क्यू किया और इलाज के लिए फिंगेश्वर सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी बताया जा रहा है। मामले में फिंगेश्वर पुलिस जांच कर रही है।
वाटरफॉल में लगातार सामने आ रही इस तरह की घटनाओं ने पर्यटकों की लापरवाही और प्रतिबंधित अथवा जोखिम वाले स्थानों पर निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर के नीचे दबा युवक, दर्दनाक मौत

तीसरी और सबसे दर्दनाक घटना देवभोग थाना क्षेत्र के अमाड़ गांव के युवक के साथ हुई। जानकारी के अनुसार युवक गांव से लगे ओडिशा के खपराडीह गांव में कृषि कार्य के लिए गया था। खेत की जुताई के दौरान वह अचानक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और उसके नीचे दब गया।
हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान महेश्वर नागेश के रूप में बताई जा रही है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एक ही दिन में तीन हादसों ने बढ़ाई चिंता

रविवार को सामने आई इन तीन घटनाओं ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा, पर्यटन स्थलों पर सावधानी और कृषि कार्य के दौरान सुरक्षा उपायों की जरूरत को सामने ला दिया है। एक ओर बस हादसे में यात्रियों की जान बाल-बाल बची, दूसरी ओर घटारानी में युवक की लापरवाही भारी पड़ते-पड़ते बची, जबकि खेत में हुआ हादसा एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दुख छोड़ गया।

गरियाबंद में हादसों का यह रविवार कई सवाल छोड़ गया

हालांकि पर्यटन स्थलों पर पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के इंतजाम पर्याप्त किए गए ? मगर क्या सड़क पर भारी वाहनों के लिए पर्याप्त जगह है? और कृषि कार्य के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन हो रहा है? इसके पर्यटन स्थलों पर बाहर से आने वाले सैलानियों के द्वारा की जा रही लापरवाही भी कई घटना दुर्घटना का कारण बन रही है

यह भी पढ़ें…स्कूल पहुंचते ही पुलिस की नजर में आया नाबालिग छात्र, बाइक रोकते ही खुला बड़ा राज; पैरेंट्स को बुलाकर दी सख्त समझाइश ।

कृपया शेयर करें

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!