बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव ने गरियाबंद में प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर भाई-भतीजावाद और बजट में भेदभाव का आरोप लगाया पढ़ें पूरी खबर पैरी टाईम्स पर।
गरियाबंद में प्रेस वार्ता के दौरान विधायक का सरकार पर तीखा हमला, 3 करोड़ बनाम 20 लाख के बजट का दावा DMF फंड को लेकर भी उठाए सवाल जिले की राजनीति में मंगलवार को उस समय सियासी पारा चढ़ गया, जब बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर खुलकर हमला बोला। विधायक ने सरकार पर भाई-भतीजावाद, राजनीतिक भेदभाव और दोहरी नीति अपनाने का तीखा आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी दल से विधायक होने की कीमत उनके विधानसभा क्षेत्र की जनता को विकास के रूप में चुकानी पड़ रही है।

बिंद्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव बोले उन्हें 3 करोड़, मुझे 20 लाख बजट पर विधायक का बड़ा
दावाजनक ध्रुव ने आरोप लगाया कि बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें महज 2 प्रतिशत बजट दिया जाता है, जबकि जिले की दूसरी विधानसभा सीट, जहां भाजपा के विधायक हैं, वहां 100 प्रतिशत बजट उपलब्ध कराया जाता है।विधायक के मुताबिक, भाजपा विधायक वाले क्षेत्र को करीब 3 करोड़ रुपये का बजट दिया जाता है, जबकि बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए महज 20 लाख रुपये दिया जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि विकास का पैमाना जनता की जरूरत है तो फिर विधानसभा क्षेत्र के आधार पर बजट में इतना बड़ा अंतर क्यों?
DMF फंड पर भी उठाए सवाल
विधायक जनक ध्रुव ने जिला खनिज न्यास (DMF) फंड को लेकर भी सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उनका आरोप है कि राजिम विधानसभा क्षेत्र के लिए DMF फंड उपलब्ध कराया जाता है, लेकिन बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र को इसका अपेक्षित लाभ नहीं मिल रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार दोहरी नीति और दोहरे रवैये के आधार पर काम कर रही है। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारी भी सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं, जिसके कारण विपक्षी विधायक के क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
सियासत में उठा सवाल विकास का बजट भी क्या दल देखकर तय होगा?
विधायक के आरोपों ने गरियाबंद की राजनीति में नया सवाल खड़ा कर दिया है। अगर विधायक के दावे सही हैं तो सवाल सिर्फ 20 लाख और 3 करोड़ के अंतर का नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास का बजट भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के चश्मे से तय किया जा रहा है?हालांकि, विधायक द्वारा लगाए गए आरोपों पर सरकार और संबंधित विभाग की ओर से पक्ष सामने आना बाकी है। ऐसे में अब नजर इस बात पर रहेगी कि सरकार इन आरोपों पर क्या जवाब देती है और बिंद्रानवागढ़ क्षेत्र के बजट तथा DMF आवंटन को लेकर वास्तविक स्थिति क्या है।