गरियाबंद में छालीवुड कलाकार राजेश अवस्थी का निधन, चुनाव प्रचार के दौरान तबीयत बिगड़ी ।

Photo of author

By Himanshu Sangani

हिमांशु साँगाणी

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री (छालीवुड) के चर्चित कलाकार और भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश अवस्थी का अचानक निधन हो गया। वे नगर निकाय चुनाव प्रचार के सिलसिले में गरियाबंद पहुंचे थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

जानकारी के अनुसार, राजेश अवस्थी कल चुनाव प्रचार के बाद रात लगभग11.30 बजे अपने साथियों के साथ चर्चा कर रहे थे। इस दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें गरियाबंद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निधन की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

छालीवुड और भाजपा में शोक, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

गरियाबंद जिला अस्पताल में उनका शव पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। जैसे ही खबर फैली, फिल्म इंडस्ट्री और भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में प्रशंसक और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंचने लगे।

परिजनों के गरियाबंद पहुंचने के बाद शव को रायपुर ले जाया जाएगा, जहां से महादेव घाट स्थित मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए अपूरणीय क्षति

राजेश अवस्थी छत्तीसगढ़ी सिनेमा के जाने-माने चेहरे थे और उन्होंने कई लोकप्रिय फिल्मों और सांस्कृतिक आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके निधन को छालीवुड और कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

शोक संदेशों का सिलसिला जारी

उनके निधन पर फिल्म इंडस्ट्री, भाजपा नेताओं और प्रशंसकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर भी श्रद्धांजलि संदेशों का तांता लगा हुआ है।

कृपया शेयर करें

अधिमान्य पत्रकार गरियाबंद

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!