हिमांशु साँगाणी पैरी टाइम्स 24×7 डेस्क गरियाबंद
फिंगेश्वर BEO कार्यालय में विधवा महिला से 2 लाख की रिश्वत लेने पर लिपिक मजहर बेग और चपरासी खोरबाहरा ध्रुव निलंबित। Pairi Times की रिपोर्ट का असर
गरियाबंद फिंगेश्वर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ दो कर्मचारियों को पेंशन के नाम पर रिश्वत वसूलने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। सहायक ग्रेड-2 मो. मजहर बेग और सहायक ग्रेड-3 खोरबाहरा राम ध्रुव पर आरोप है कि उन्होंने एक वृद्ध विधवा महिला देशभाई दीवान से 2 लाख रुपये की रिश्वत ली थी। दोनों कर्मचारी बीईओ ऑफिस, फिंगेश्वर में कार्यरत थे।

FIR दर्ज, निलंबन आदेश जारी
महिला द्वारा शिकायत के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तब भाजपा नेता प्रीतम सिन्हा (पूर्व पांडुका मंडल अध्यक्ष) ने एसपी निखिल राखेचा को लिखित शिकायत सौंपी। इसके बाद 20 जून 2025 को एफआईआर क्रमांक 0181 दर्ज की गई।

प्राथमिक जांच में आरोप प्रमाणित पाए गए और शिक्षा विभाग ने 25 जून को दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, देवभोग नियत किया गया है।
कौन-कौन दोषी और क्या होगी सजा?
मो. मजहर बेग — सहायक ग्रेड-2, पदस्थ: शा.उ.मा.वि. टेका
खोरबाहरा राम ध्रुव — सहायक ग्रेड-3, पदस्थ: शा.उ.मा.वि. बेलर
दोनों पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 व वर्गीकरण नियम 1966 के तहत कार्रवाई की गई है।
दोनों को जीवन निर्वाह भत्ता ही मिलेगा।
📰 Pairi Times की रिपोर्ट से हरकत में आया विभाग
यह मामला Pairi Times 24×7 ने सबसे पहले प्रमुखता से प्रकाशित किया था। रिपोर्ट के बाद ही मामले को गंभीरता से लिया गया और विभागीय कार्रवाई शुरू हुई।