नारायणपुर से उठी भाजपा के खिलाफ बग़ावत की चिट्ठी जनपद अध्यक्ष पिंकी उसेंडी ने मुख्यमंत्री को लिखा तीखा पत्र,कांग्रेस ने उठाए सवाल ।

Photo of author

By Himanshu Sangani

हिमांशु साँगाणी पैरी टाइम्स 24×7 डेस्क गरियाबंद

नारायणपुर से उठी भाजपा के खिलाफ बग़ावत की चिट्ठी नारायणपुर जनपद अध्यक्ष पिंकी उसेंडी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को चिट्ठी लिखकर जिला प्रशासन की शिकायत की है। कार्यकर्ताओं में असंतोष, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भी सोशल मीडिया पर उठाए भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल।

गरियाबंद जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से नाराज पिंकी उसेंडी ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र नारायणपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष पिंकी उसेंडी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को भेजी चिट्ठी में प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, विशेष रूप से कलेक्टर, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को अपमानित कर रहा है। इस कारण कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है और वे सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दे रहे हैं।

नारायणपुर से उठी भाजपा के खिलाफ बग़ावत की चिट्ठी

नारायणपुर से उठी भाजपा के खिलाफ बग़ावत की चिट्ठी

नारायणपुर से उठी भाजपा के खिलाफ बग़ावत की चिट्ठी वन मंत्री केदार कश्यप के क्षेत्र में उठी बगावत

यह मामला वन मंत्री केदार कश्यप के विधानसभा क्षेत्र का है। यहां कार्यकर्ता सरकार की अनदेखी से इतने नाराज हैं कि वे पार्टी से दूरी बनाने पर मजबूर हो गए हैं। पिंकी उसेंडी का कहना है कि कलेक्टर और अधीनस्थ अधिकारी जनप्रतिनिधियों की कोई सुनवाई नहीं करते।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने साधा निशाना

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने इस पत्र को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने लिखा –

दीपक बैज ने फेसबुक पोस्ट में कटाक्ष करते हुए लिखा,विष्णु सरकार में अब अधिकारी ही सरकार चला रहे हैं, मंत्री और जनप्रतिनिधि सिर्फ मूक दर्शक बनकर रह गए हैं। जब खुद भाजपा के नेता ही विष्णु सरकार की कार्यशैली से त्रस्त हैं, तो आम जनता का क्या हाल होगा?

दीपक बैज ने तंज कसते हुए कहा कि यह पत्र भाजपा के खोखले सुशासन की असलियत उजागर करता है

क्या भाजपा में अंदरखाने उबल रही है नाराजगी?

इस चिट्ठी ने भाजपा के अंदर गहराए असंतोष को उजागर कर दिया है। कार्यकर्ता जहां नाराज हैं, वहीं मंत्री और विधायक मौन साधे हुए हैं। राजनीतिक विश्लेषक इसे आने वाले चुनावों से पहले भाजपा के लिए बड़ा झटका मान रहे हैं।

यह भी पढ़ें ….. भूतेश्वरनाथ धाम में बिजली संकट भक्ति की परीक्षा,कांवड़िए अंधेरे में,व्यवस्था लाइन से बाहर,प्रशासन बेखबर,देखिए क्या बोले श्रद्धालु

कृपया शेयर करें

अधिमान्य पत्रकार गरियाबंद

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!