गरियाबंद मुठभेड़ का खुलासा नक्सलियों पर था करोड़ों का इनाम, टोटल आंकड़ा चौंकाने वाला ।

Photo of author

By Himanshu Sangani

हिमांशु साँगाणी पैरी टाईम्स 24×7 डेस्क गरियाबंद

गरियाबंद मुठभेड़ का खुलासा गरियाबंद मुठभेड़ में मारे गए 10 नक्सलियों पर कुल 3 करोड़ 4 लाख रुपए का इनाम था। केंद्रीय कमेटी सदस्य मनोज समेत कई बड़े चेहरे ढेर पढ़ें पूरी रिपोर्ट पैरी टाईम्स पर ।

गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष रिखी यादव जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई ।

गरियाबंद गुरुवार को गरियाबंद–ओडिशा बॉर्डर के जंगलों में हुई मुठभेड़ अब गरियाबंद के नक्सली इतिहास का सबसे बड़ा पड़ाव बन चुकी है। इस एनकाउंटर में मारे गए 10 खूंखार नक्सलियों पर कुल 3 करोड़ 4 लाख रुपए का इनाम रखा गया था। सुरक्षा एजेंसियां इसे पिछले एक दशक की सबसे बड़ी सफलता मान रही हैं।

गरियाबंद मुठभेड़ का खुलासा

गरियाबंद मुठभेड़ का खुलासा

गरियाबंद मुठभेड़ का खुलासा करोड़ों के इनामी नक्सली ढेर

इस मुठभेड़ में सबसे बड़ा नाम सामने आया मनोज बालकृष्णन भास्कर का, जो नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी का सदस्य था। उस पर अकेले ही 1.5 करोड़ रुपए का इनाम था। वहीं, प्रमोद उर्फ पांडु, ओडिशा राज्य कमेटी सदस्य पर 65 लाख रुपए का इनाम था।टेक्निकल टीम संभालने वाला विमल उर्फ मगन्ना भी ढेर हुआ, जिस पर कुल 18 लाख रुपए का इनाम था। इनके अलावा, महिला नक्सली नंदे उर्फ मंजू, रंजीता, अंजलि, सिंधु समेत कई कुख्यात नाम मारे गए, जिन पर लाखों रुपए का इनाम घोषित था।

नक्सलियों की इनामी सूची

  1. मनोज बालकृष्णन भास्कर केंद्रीय कमेटी सदस्य

छत्तीसगढ़: 100 लाख

ओडिशा: 25 लाख

आंध्र: 25 लाख

कुल: 150 लाख (1 करोड़ 50 लाख)

  1. प्रमोद उर्फ पांडु ओडिशा राज्य कमेटी सदस्य

छत्तीसगढ़: 25 लाख

ओडिशा: 20 लाख

आंध्र: 20 लाख

कुल: 65 लाख

  1. विमल उर्फ मगन्ना टेक्निकल टीम प्रभारी

छत्तीसगढ़: 8 लाख | ओडिशा: 5 लाख | आंध्र: 5 लाख

कुल: 18 लाख

  1. नंदे उर्फ मंजू एससीएम

छत्तीसगढ़: 5 लाख | ओडिशा: 4 लाख | आंध्र: 4 लाख

कुल: 13 लाख

  1. उमेश पिता सुकून एसी

छत्तीसगढ़: 5 लाख | ओडिशा: 5 लाख | आंध्र: 4 लाख

कुल: 14 लाख

  1. रंजीता पति डमरू एसीएम

छत्तीसगढ़: 5 लाख | ओडिशा: 4 लाख | आंध्र: 4 लाख

कुल: 13 लाख

  1. अंजलि पति कृष्णा एसीएम (टेक्निकल)

छत्तीसगढ़: 5 लाख | ओडिशा: 4 लाख | आंध्र: 4 लाख

कुल: 13 लाख

  1. सिंधु एसीएम (टेक्निकल)

छत्तीसगढ़: 5 लाख | ओडिशा: 4 लाख | आंध्र: 4 लाख

कुल: 13 लाख

  1. आरती (उषा की गार्ड) पीएम

छत्तीसगढ़: 1 लाख | ओडिशा: 1 लाख | आंध्र: 1 लाख

कुल: 3 लाख

  1. समीर पीएम

छत्तीसगढ़: 1 लाख | ओडिशा: 1 लाख | आंध्र: 1 लाख

कुल: 3 लाख

तीन राज्यों की इनामी रकम का खेल

सरकारी आंकड़ों के अनुसार

छत्तीसगढ़ सरकार ने मारे गए नक्सलियों पर 1 करोड़ 60 लाख रुपए का इनाम रखा था। ओडिशा सरकार ने 72 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। आंध्र प्रदेश सरकार ने भी 72 लाख रुपए तय किए थे। इन सभी को जोड़कर कुल रकम बनती है 3 करोड़ 4 लाख रुपए। यानी इस एक मुठभेड़ में करोड़ों के इनामी साम्राज्य का सफाया हो गया।

अब नक्सल संगठन पर सबसे बड़ा संकट

इस मुठभेड़ के बाद नक्सलियों की टेक्निकल टीम और महिला विंग पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। सबसे अहम चेहरों के मारे जाने से संगठन के सामने बड़ा नेतृत्व संकट खड़ा हो गया है। सुरक्षा बल इसे नक्सलियों की कमर तोड़ने वाली जीत मान रहे हैं।

यह भी पढ़ें …… गरियाबंद मुठभेड़ मारे गए 10 नक्सलियों के नाम और पहचान उजागर, पहाड़ियों में अब भी ऑपरेशन जारी

 [smartslider3 slider="3"]

कृपया शेयर करें

अधिमान्य पत्रकार गरियाबंद

लगातार सही खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़े

Join Now

Join Telegram

Join Now

error: Content is protected !!